Hindi Newsएनसीआर NewsService roads will be built along 32 major roads in gurugram GMDA start preparations DPR will be ready in 3 months
गुरुग्राम में 32 मुख्य सड़कों के साथ बनेंगे सर्विस रोड, GMDA ने शुरू की तैयारी; 3 माह में बनेगी DPR

गुरुग्राम में 32 मुख्य सड़कों के साथ बनेंगे सर्विस रोड, GMDA ने शुरू की तैयारी; 3 माह में बनेगी DPR

संक्षेप:

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शहर की 32 मुख्य सड़कों के साथ सर्विस रोड के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत एक सलाहकार कंपनी को जिम्मेदारी सौंप दी है। अगले तीन माह में कंपनी सर्विस रोड निर्माण की डीपीआर तैयार करके जीएमडीए को सौंप देगी।

Jan 06, 2026 07:34 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शहर की 32 मुख्य सड़कों के साथ सर्विस रोड के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत एक सलाहकार कंपनी को जिम्मेदारी सौंप दी है। अगले तीन माह में कंपनी सर्विस रोड निर्माण की डीपीआर तैयार करके जीएमडीए को सौंप देगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेक्टर-81 से लेकर 95 और सेक्टर-99 से लेकर 115 तक की मुख्य सड़कों पर सर्विस रोड नहीं है। इस वजह से इन मुख्य सड़कों पर विकसित रिहायशी सोसाइटी और कॉलोनियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। सर्विस रोड न होने के कारण इन सोसाइटी और कॉलोनियों का सीधा जुड़ाव मुख्य सड़क पर होता है। ऐसे में सोसाइटी या कॉलोनी से निकल रहे वाहनों की मुख्य सड़क पर दौड़ रहे वाहनों के साथ टक्कर होने की संभावनाएं बनी रहती है। लोग लंबे समय से सर्विस रोड के निर्माण की मांग कर रहे थे। इसके चलते जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने इंजीनियरिंग सेल को सर्विस रोड के निर्माण की योजना तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम की 12 सड़कें महिलाओं के लिए असुरक्षित, पुलिस के सर्वे में हुआ खुलासा

सर्विस रोड की डीपीआर कंपनी तैयार करेगी

जीएमडीए की इंजीनियरिंग शाखा ने एकॉम इंडिया नामक एक कंपनी को सर्विस रोड के निर्माण की डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत 15 जनवरी तक इस कंपनी को ड्रोन सर्वे, लाइडर सर्वे और टोपोग्राफिक सर्वे करने के निर्देश जारी किए हैं। जीएमडीए के अनुसार डीपीआर समय पर तैयार हो जाएगी।

लोग बोले, हर समय बना रहता है हादसे का खतरा

सेक्टर-102ए की इम्पीरियल गार्डन सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के उपप्रधान सुनील सरीन का कहना है कि सेक्टर-102-102ए की मुख्य सड़क पर सर्विस रोड नहीं है। सड़क का नए सिरे से निर्माण होने के चलते वाहन तेज गति से दौड़ते हैं। ऐसे में सड़क हादसा होने की संभावनाएं बनी रहती है। सेक्टर-108 की शोभा सिटी सोसाइटी के निवासी प्रवीण कौशल ने बताया कि मुख्य सड़कों के साथ सर्विस रोड का निर्माण होना बहुत जरूरी है। सर्विस रोड न होने से वाहन अचानक मुख्य सड़क पर आ जाते हैं, जिससे सड़क हादसा होने की संभावनाएं रहती हैं।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में यहां बनेगा 50 बेड का नया अस्पताल, 30 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलेंगे

पीसी मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएमडीए, ''मुख्य सड़कों पर यातायात संबंधी दिक्कतों को दूर किया जाएगा। चौक-चौराहों को बेहतर बनाया जाएगा। जहां सर्विस रोड नहीं है, वहां उसका निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर इंजीनियरिंग शाखा को दिशा-निर्देश दे दिए हैं। उन्हें स्पष्ट किया है कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।''

ये भी पढ़ें:द्वारका टू रेजांगला चौक तक मेट्रो की DPR दोबारा बनेगी, बोर्ड बैठक में मंजूरी
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।