Hindi Newsएनसीआर Newssenior staff raped junior by threatning to leave out job in gurugram
नहीं तो नौकरी से निकलवा दूंगा, गुरुग्राम में सीनियर ने धमकी देकर जूनियर कर्मचारी से रेप किया

नहीं तो नौकरी से निकलवा दूंगा, गुरुग्राम में सीनियर ने धमकी देकर जूनियर कर्मचारी से रेप किया

संक्षेप:

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर रेप करने का मामला सामने आया है। एक वरिष्ठ कर्मचारी पर अपनी ही जूनियर महिला सहकर्मी से रेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tue, 16 Sep 2025 09:21 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान/गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर रेप करने का मामला सामने आया है। एक वरिष्ठ कर्मचारी पर अपनी ही जूनियर महिला सहकर्मी से रेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार 25 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सदर थाना क्षेत्र के एक पीजी में रहती है और एक निजी कंपनी में काम करती है। उसी कंपनी में उसका सीनियर ने नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने जबरन उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को इस घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर पुलिस को पूरी आपबीती बताई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

मॉल के टॉयलेट में कर्मचारी ने युवती का वीडियो बनाया

गुरुग्राम के एक नामी मॉल में एक कर्मचारी द्वारा टॉयलेट में युवती का वीडियो बनाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शॉपिंग के लिए सेक्टर-29 स्थित ट्रिलियम मॉल आई थी। जब वह मॉल के टॉयलेट का इस्तेमाल कर रही थी, तभी उसने देखा कि मॉल का एक कर्मचारी उसका वीडियो बना रहा है। युवती ने तुरंत इसका विरोध किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

इस घटना से आहत होकर युवती ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वे मॉल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra
सुबोध कुमार मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों की गतिविधियों पर लिखते हैं। 17 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सेवाएं दे रहे सुबोध ने यूं तो डीडी न्यूज से इंटर्नशिप कर मीडिया में प्रवेश किया था, लेकिन पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत दैनिक जागरण, जम्मू से बतौर ट्रेनी 2007 में की। वह कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। वह दैनिक जागरण, नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स, अमर उजाला और हिन्दुस्तान अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल का अनुभव रखने वाले सुबोध मूलरूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा से लेकर विज्ञान में स्नातक तक की पढ़ाई बिहार से की है। उसके बाद दिल्ली में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता व मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। सुबोध वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के स्टेट डेस्क पर काम कर रहे हैं। वह राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में विशेष रूचि रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।