Hindi Newsएनसीआर Newsseema haider on her sixth time pregnancy god gifted us
सीमा हैदर बोली- मेरा सातवां महीना चल रहा है, बुरा कहने वालों को भी दिया जवाब

सीमा हैदर बोली- मेरा सातवां महीना चल रहा है, बुरा कहने वालों को भी दिया जवाब

संक्षेप:

सीमा हैदर ने कंफर्म कर दिया है कि वह एक बार फिर प्रेग्नेंट है और छठी बार मां बनने जा रही है। चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर सचिन मीणा के दूसरे बच्चे की मां बनने जा रही है। 

Dec 07, 2025 08:50 am ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

सीमा हैदर ने कंफर्म कर दिया है कि वह एक बार फिर प्रेग्नेंट है और छठी बार मां बनने जा रही है। चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर सचिन मीणा के दूसरे बच्चे की मां बनने जा रही है। उसने इसी साल मार्च में सचिन की बेटी को जन्म दिया था। सीमा हैदर ने शनिवार ने को कंफर्म किया कि वह सात महीने की प्रेग्नेंट है। इसको लेकर सचिन और सीमा दोनों ही बेहद गदगद है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीमा ने पहली बार अपनी प्रेग्नेंसी की खुलकर पुष्टि की है। इससे पहल दोबार उसने इशारों में यह बात कही थी। सीमा हैदर ने अपने यू्ट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'मेरा सातवां महीना चल रहा है। हमने इससे पहले यूट्यूब पर नहीं बताया था। पर सबको पता है, बहुत सारी चीज बता दी थी। सबको पता भी है।'

पाकिस्तानी भाभी के नाम से मशहूर हो चुकी सीमा ने बताया कि वह फरवरी में एक बार फिर मां बनेगी। उसने कहा, 'मीरा की बहन या भाई आने वाला है या आनी वाली है, दो महीने बाद, फरवरी में।' इस वीडियो में सचिन ने बताया कि सीमा के शरीर में कैल्शियम की कमी हो गई है और इसकी वजह से उसके शरीर में दर्द रहता है।

सीमा हैदर को इस बात की भी आशंका है कि एक बार फिर प्रेग्नेंसी की न्यूज जानकर कुछ लोग उसे ट्रोल भी कर सकते हैं। सीमा ने पहले ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को पाल लेगी। सीमा हैदर ने कहा, 'भगवान ने हमें दोबारा खुशी दी और हमने स्वीकार कर लिया। बहुत सारे लोग निगेटिव कमेंट करेंगे, बहुत सारे लोग कुछ भी कहेंगे। लेकिन हमारे बच्चे हैं, हम पालेंगे। हम तो बहुत खुश हैं। पहले पांच थे अब छह हो जाएंगे।

गौरतलब है कि सीमा हैदर मई 2023 में पाकिस्तान से भागकर भारत में आई थी। सीमा पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को छोड़कर अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आई थी। यह खबर फैलने के बाद पुलिस ने सचिन और सीमा को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। तब से सीमा सचिन के घर में उसकी पत्नी बनकर रह रही है। सीमा सचिन की एक बच्ची को जन्म दे चुकी है। अब वह उसके दूसरे बच्चे को जन्म देगी। उधर, सीमा का पाकिस्तानी पति अपने चार बच्चों को वापस पाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। सीमा हैदर भारतीय नागरिक बनना चाहती है और इसके लिए उसने राष्ट्रपति से भी गुहार लगाई थी।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।