गाजियाबाद के सोसाइटी में गार्ड की गुंडागर्दी, फ्लैट खाली कर रहे दंपति को लाठियों से पीटा
गाजियाबाद जिले के क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की एक सोसायटी में किराए का फ्लैट खाली कर रहे एक दंपति पर गार्ड और रखरखाव कर्मचारियों ने कथित तौर पर बेरहमी से हमला किया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गाजियाबाद जिले के क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की एक सोसायटी में किराए का फ्लैट खाली कर रहे एक दंपति पर गार्ड और रखरखाव कर्मचारियों ने कथित तौर पर बेरहमी से हमला किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पुलिस के अनुसार, सोसायटी में अपने किराए के फ्लैट से बाहर जा रहे प्रदीप गुप्ता और उनकी पत्नी को निकास द्वार के बाहर गार्ड एवं रखरखाव कर्मियों ने लाठियों से पीटा। यह हमला गुप्ता द्वारा सात महीने के रखरखाव शुल्क का भुगतान न करने के बाद हुआ। पुलिस ने हमले के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वेब सिटी की एसीपी लिपि नगाइच ने बताया कि मामले में शिवपाल, शिवेंद्र और सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की।
वायरल वीडियो में वर्दीधारी गार्ड और सादे कपड़ों में अन्य लोग गुप्ता के परिवार पर लाठियों से हमला करते और उन्हें गाली देते नजर आ रहे हैं। पुलिस बाकी संदिग्धों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है।
लेखक के बारे में
Subodh Kumar Mishraसुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।
ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।


