नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 3 दिन हाई अलर्ट, धारा 163 लागू, जानें वजह और क्या-क्या रहेगा बैन?

लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Section 163 imposed in Noida-Greater Noida: गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने दिल्ली एनसीआर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तीन दिन के लिए धारा 163 लागू की है। प्रशासन ने ये फैसला योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देशों के तहत लिया है। जानिए क्या-क्या बैन?

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 3 दिन हाई अलर्ट, धारा 163 लागू, जानें वजह और क्या-क्या रहेगा बैन?

Section 163 imposed in Noida-Greater Noida: गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने दिल्ली एनसीआर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तीन दिन के लिए धारा 163 लागू की है। प्रशासन ने ये फैसला योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देशों के तहत लिया है। जानकारी के मुताबिक, बकरीद के त्योहार के समय इलाके में आपसी भाईचारा और शांति बनी रहे, इसलिए 28, 29 और 30 तारीख के लिए कुछ पाबंदियां लागू की गई हैं।

बकरीद पर जारी हुआ आदेश

पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दौरान कुर्बानी, नमाज और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी दौरान विरोध प्रदर्शन या किसी तरह के प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व इलाके की शांति और सौहार्द बिगाड़ न सके।

जानें क्या-क्या रहेगा बैन?

आदेश के मुताबिक, 28 मई से 30 मई तक बिना पूर्व अनुमति के किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन, जुलूस, सभा या भीड़ जुटाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि पांच या उससे ज्यादा लोग बिना अनुमति किसी तरह का प्रदर्शन या जुलूस आयोजित नहीं कर सकेंगे। इसके लिए पुलिस कमिश्नर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर या डीसीपी स्तर के अधिकारी से पहले अनुमति लेनी होगी।

जमीन से सोशल मीडिया तक, हर जगह पैनी नजर

पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, अफवाह या सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिशों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।