Hindi Newsएनसीआर NewsSearch for dr umar phone by sifting through data of 5 lakh numbers; Delhi car blast case prob reaches wazirpur
5 लाख नंबरों का डेटा खंगाल डॉ. उमर के फोन की तलाश, वजीरपुर तक पहुंची दिल्ली कार ब्लास्ट की जांच

5 लाख नंबरों का डेटा खंगाल डॉ. उमर के फोन की तलाश, वजीरपुर तक पहुंची दिल्ली कार ब्लास्ट की जांच

संक्षेप:

दिल्ली पुलिस को विस्फोटक भरी कार लेकर घूम रहे संदिग्ध आतंकी डॉ. उमर के हाथ में मोबाइल फोन दिखा है। अब पुलिस इस फोन में लगे सिमकार्ड के बारे में जानकारी लेने में जुटी हुई है। इसके लिए इलाके से करीब 5 लाख मोबाइल नंबर का डेटा लेकर नंबर तलाशने की कोशिश की जा रही है।

Nov 15, 2025 05:32 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली पुलिस को विस्फोटक भरी कार लेकर घूम रहे संदिग्ध आतंकी डॉ. उमर के हाथ में मोबाइल फोन दिखा है। अब पुलिस इस फोन में लगे सिमकार्ड के बारे में जानकारी लेने में जुटी हुई है। इसके लिए इलाके से करीब 5 लाख मोबाइल नंबर का डेटा लेकर नंबर तलाशने की कोशिश की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी ने बताया कि उमर विस्फोटक से भरी कार लेकर घूमते हुए वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचा था। वह अपनी कार को फैक्ट्री के पास खड़ा कर खुद बाहर निकल गया। जब जांच एजेंसी फुटेज खंगालते हुए यहां पहुंचीं तो उन्हें उमर के हाथ में स्मार्टफोन दिखाई दिया। अभी तक जांच एजेंसी के पास यह जानकारी नहीं थी।

ये भी पढ़ें:नूंह के खाद विक्रेता ने डॉ. मुजम्मिल को दिया था 300 KG अमोनियम नाइट्रेट

अब पुलिस टीम फुटेज के आधार पर निश्चित समय पर इस इलाके में सक्रिय मोबाइल नंबर की जानकारी लेकर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक टीम यह देख रही है कि ऐसा कौन सा मोबाइल नंबर है जो उमर के रूट पर सक्रिय था। एक बार उमर का मोबाइल नंबर मिल जाने पर पुलिस इस पर सक्रिय अन्य ऐप के बारे में भी जानकारी निकालेगी, जिसके आधार पर विस्फोट से जुड़े अन्य तक पहुंचा जा सकेगा।

लोगों को हिरासत में लिया : जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी ने बताया कि वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया से 12 लोगों को पूछताछ के लिए गुरुवार को हिरासत में लिया गया। इन सब की जानकारी खंगाली जा रही है। वजीरपुर से रविवार और सोमवार से गायब लोगों की जानकारी भी ली जा रही है। इनकी लिस्ट बनाकर इनके बारे में जांच की जाएगी। इसके लिए फैक्ट्री मालिकों से सम्पर्क किया गया है।

ये भी पढ़ें:32 पुरानी कारों से देश के कई शहरों को दहलाने की रची थी साजिश, जांच में खुलासा

वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में देखा गया था

उमर करीब 12 बजे के आसपास वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचा। उसके कार चलाने के तरीके से लग रहा था कि वह इस इलाके से पहले से परिचित है। वह करीब 45 मिनट इंडस्ट्रियल एरिया में रहा, लेकिन किसी से मुलाकात नहीं की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उसे किसी शख्स के मिलने की जगह वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया बताई गई थी। संभावना है कि वह उसी शख्स की तलाश करने के लिए आया था।

ये भी पढ़ें:दिल्ली धमाके के प्लान और नक्शे शेयर करने को संदिग्ध स्विस ऐप का करते थे इस्तेमाल

बिलाल के शव का नहीं हो सका पोस्टमॉर्टम

लाल किला के पास हुए विस्फोट में 35 वर्षीय बिलाल खान की मौत होने के दूसरे दिन भी उसके शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका, क्योंकि अभी तक उसका कोई परिजन सामने नहीं आया है। इस वजह से उसका शव लोक नायक अस्पताल की मॉर्चरी में रखा हुआ है। बिलाल मूलरूप से कश्मीर का रहने वाला है। पुलिस को उसके जिस पते की जानकारी मिली थी कश्मीर में वहां कोई नहीं मिला। अब तक उसके किसी परिजन ने अस्पताल से संपर्क नहीं किया है। ऐसे में उसे लेकर संदेह भी गहरा रहा है। बता दें कि एक दिन पहले इलाज के दौरान बिलाल की लोक नायक अस्पताल में मौत हो गई थी।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।