ये ज्यूडिशियल अफसर बनेंगे दिल्ली, झारखंड व कर्नाटक हाई कोर्ट के नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी
कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारी यश पाल बॉर्नी को भी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की भी सिफारिश की।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरुवार को 8 न्यायिक अधिकारियों को दिल्ली उच्च न्यायालय का जज बनाने की मंजूरी दे दी। जिसके बाद इन अधिकारियों के हाई कोर्ट का न्यायाधीश बनने का रास्ता साफ हो गया। देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाले कॉलेजियम ने दिल्ली में हुई एक बैठक में इस बात का फैसला किया।
सर्वोच्च न्यायालय ने जिन 8 न्यायिक अधिकारियों को हाई कोर्ट का जज बनाया गया है, उनमें गुरविंदर पाल सिंह, निवेदिता अनिल शर्मा, निशा सहाय सक्सेना, संजय शर्मा-I, भारत पराशर, अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट व अरुण भारद्वाज शामिल हैं।
दिल्ली के साथ ही झारखंड व कर्नाटक के नामों को भी मंजूरी
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारी यश पाल बॉर्नी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय का जज नियुक्त करने की भी सिफारिश की। एक अन्य फैसले में कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारियों मनोज प्रसाद, अखिल कुमार व राम शर्मा को झारखंड उच्च न्यायालय का जज बनाने तथा इनके अलावा न्यायिक अधिकारियों उषारानी, केएस भरत कुमार और नेराले वीरभद्रैया भवानी को कर्नाटक उच्च न्यायालय का जज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
दिल्ली हाई कोर्ट के जज बनेंगे ये 8 न्यायिक अधिकारी
(1) गुरविंदर पाल सिंह, (2) निवेदिता अनिल शर्मा, (3) निशा सहाय सक्सेना, (4) संजय शर्मा-I, (5) भारत पराशर, (6) अदिति चौधरी, (7) दिनेश भट्ट और (8) अरुण भारद्वाज
झारखंड उच्च न्यायालय के जज बनेंगे ये 3 अधिकारी
(1) मनोज प्रसाद, (2) अखिल कुमार (3) राम शर्मा
कर्नाटक उच्च न्यायालय के जज बनेंगे ये 3 अधिकारी
(1) उषारानी, (2) केएस भरत कुमार (3) नेराले वीरभद्रैया भवानी
यह 1 अधिकारी बनेंगे J&K व लद्दाख उच्च न्यायालय के जज
(1) यश पाल बॉर्नी


