राहुल गांधी पर लगा गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप, SC पहुंचा मामला; अदालत ने कहा- जांच होगी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने राहुल गांधी पर लगे आरोपों को नौटंकी बताया और कहा कि 'यह सब ड्रामा है और यह सब मीडिया के लिए किया गया है।'

supreme court judge comment news
सुप्रीम कोर्ट से उन आरोपों की जांच करने को कहा गया है, जिनमें कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट परिसर के भीतर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर लगे उन आरोपों की जांच करने का आदेश दिया है, जिनमें दावा किया गया है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट परिसर के भीतर एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का दिया था। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील और भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने समाचार एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि इस घटना के बाद उस महिला पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस दौरान भाटिया ने तर्क दिया कि पत्रकारों की सुरक्षा होनी चाहिए, चाहे वे किसी के भी बारे में रिपोर्टिंग कर रहे हों।

'बार एंड बेंच' की एक रिपोर्ट के अनुसार मामले की सुनवाई के दौरान भाटिया ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिस अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने का आरोप भी लगाया और कहा कि उन्हें गलत तरीके से छुआ गया। भाटिया कि इस दलील पर वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने घोर आपत्ति जताई और भाटिया पर अदालत में राजनीति करने का आरोप लगाया।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद CJI (भारत के मुख्य न्यायाधीश) सूर्यकांत ने कहा कि कोर्ट याचिका में की गई मांगों पर विचार करेगा और इस संबंध में नोटिस जारी किया। इन आरोपों पर अभी भी विवाद बना हुआ है। वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया ने अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट परिसर के अंदर राहुल गांधी ने तीन महीने की गर्भवती महिला को धक्का दिया।

जिसके जवाब में वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने कहा कि भाटिया इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं और इन्होंने इसे सिर्फ एक जवाबी हमला करार दिया। सुनवाई के दौरान भाटिया ने कहा, 'हैरानी की बात है कि वे अपने ही मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते। यह घटना हुई है, वह अस्पताल में हैं।' भाटिया ने आगे कहा कि SG (सॉलिसिटर जनरल) का भी कहना है कि महिला को सच में धक्का दिया गया था।

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इंदिरा जयसिंह से कहा कि 'अदालत में चिल्लाना बंद करें।' उन्होंने कहा कि 'वे चाहते हैं कि बोलने और अभिव्यक्ति के उनके अधिकारों की रक्षा हो, लेकिन वे नहीं चाहते कि किसी और को, यहां तक कि अदालत को भी, यह अधिकार मिलें।'

अदालत की कार्यवाही के दौरान वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने राहुल गांधी पर लगे आरोपों को नौटंकी बताया और कहा कि 'यह सब नौटंकी है और यह सब मीडिया के लिए किया गया ड्रामा है।'

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsराहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप, SC ने कहा- जांच होगी