सौरभ दास ने कहा- सुप्रीम कोर्ट की परवाह नहीं, कुछ घंटों बाद उसी की बात को बनाया हथियार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी के सह संयोजक सौरभ दास ने पहले तो सुप्रीम कोर्ट की विश्वसनीयता को शून्य बता दिया और फिर सुनवाई के बाद इसकी टिप्पणियों का इस्तेमाल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमलों के लिए किया।

saurav das on gyanesh kumar supreme court
सौरभ दास ने कुछ घंटों पहले ही सुप्रीम कोर्ट पर उठाए थे सवाल, फिर इसकी बातों का अपने पक्ष में इस्तेमाल।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरभ दास कभी अदालतों पर खुलकर अविश्वास जाहिर करते हैं तो कभी अगाध श्रद्धा। एसआईआर प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई से पहले रविवार रात सौरभ दास ने कह दिया कि सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे पर कुछ भी कहे-करे, कोई परवाह नहीं। लेकिन सोमवार को अदालत की कुछ टिप्पणियों को उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना हथियार भी बना लिया। इससे पहले भी दास और सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके सर्वोच्च अदालत को एसआईआर प्रक्रिया में दोषी बता चुके हैं।

क्या कहा था सौरभ दास ने?

सुनवाई से कुछ घंटे पहले रविवार की रात सौरभ दास ने सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाए और शांत रहने को कहा। उन्होंने लिखा, 'चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची, इन जजों ने सुनिश्चित किया कि बंगाल बिहार में अवैध एसआईआर की प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के हो, उन्हें अलग होकर शांत बैठना चाहिए।' दास ने यहां तक कहा कि सुप्रीम कोर्ट की किसी को परवाह नहीं है और इस बेंच की 'जीरो क्रेडिबिलिटी ' (शून्य विश्वसनीयता) है।

दास ने कहा, 'यदि वे कुछ करना भी चाहते हैं, वे ऐसा करना जारी रख सकते हैं। किसी को परवाह नहीं। सुप्रीम कोर्ट इस बात को सुनिश्चित करने में शामिल रहा है कि जेन जी के वोटिंग अधिकारी और राज्यों के चुनाव चोरी कर लिए जाएं। यह सुनिश्चित करके कि महत्वपूर्ण याचिकाओं पर समय पर सुनवाई और फैसला समय से ना हो, जैसे महाराष्ट्र सरकार को गिराना, पार्टियों को तोड़ना, दिल्ली संवैधानिक संकट केस में, भाजपा को आखिर फायदा हुआ। यह हमारी न्यायपालिका पर धब्बा है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट की इस बेंच को जो करना है, करे लेकिन लोगों की नजरों में इसकी शून्य विश्वसनीयता होगी। जवाबदेही का फैसला भारत के लोग और युवा करेंगे। अदालत को कल या कभी भी जो करना है करे।'

सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ?

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र और निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी करते हुए कहा कि वह आयोग के सभी फैसलों की पड़ताल करेगा और जो फैसले कानून के अनुरूप नहीं पाए जाएंगे, उन्हें निरस्त कर देगा। ये नोटिस उन याचिकाओं पर जारी किए गए हैं, जिनमें आरोप लगाया गया है कि आयोग ने दोनों निर्वाचन आयुक्तों की मंजूरी के बिना कई फैसले लिए। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि उसने अलग-अलग राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान निर्वाचन आयोग की ओर से इस्तेमाल किए जा रहे 'फॉर्म 6' में किसी भी बदलाव को मंजूरी नहीं दी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने कहा, 'हम सभी फैसलों की जांच करेंगे। यदि कोई फैसला कानून के अनुरूप नहीं पाया गया, तो हम उसे रद्द कर देंगे। आप अदालत की शक्ति जानते हैं।' बेंच ने यह भी कहा कि सीईसी को हासिल कानूनी संरक्षण ऐसा है, जो जजों को भी प्राप्त नहीं है। बेंच ने कहा, 'हमने 'फॉर्म 6' में किसी भी बदलाव को मंज़ूरी नहीं दी है। यह बात साफ होनी चाहिए। जब ​​रिकॉर्ड पेश किए जाएंगे, तो हम देखना चाहेंगे कि इसमें बदलाव किसने किया है।'

सौरभ दास ने अदालत की टिप्पणियों को बनाया हथियार

सौरभ दास समेत सीजेपी के अन्य नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों को हथियार बनाने में देरी नहीं की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए जा रहे आरोपों को और पुष्ट करने की कोशिश की। सौरभ दास ने शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उसी अदालत की टिप्पणियों का इस्तेमाल किया, जिसकी विश्वसनीयता को कुछ घंटे पहले उन्होंने शून्य करार दिया था। दास ने कहा, 'आज सुप्रीम कोर्ट में जो सुनवाई हुई उसमें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने साफ साफ बोल दिया है कि ज्ञानेश कुमार झूठ बोल रहा है, चुनाव आयोग के प्रेस रिलीज में पूरे तरह से झूठ लिखा गया है। लोगों को भ्रमित करने के लिए चुनाव आयोग ने झूठ बोला। सीजेआई ने कहा कि ''किसी भी मोटिफाइड फॉर्म 6 को हमने मंजूरी नहीं दी है। हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि जब रिकॉर्ड पेश किए जाएंगे तो हम देखेंगे कि किसने मोडिफाइ किया है।'' तो हम भी पूछना चाहते हैं ज्ञानेश कुमार किसने आपको यह आदेश दिया फॉर्म 6 को बदलने के लिए।'

दास ने कहा, 'आज सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होना भी पड़ेगा और उनके खिलाफ क्रिमिनिल ऐक्शन भी होगा। क्योंकि कोई भी अवैध काम करता है तो क्या होगा, क्रिमिनल केस का सामना करना पड़ेगा। अगर ज्ञानेश कुमार अवैध काम कर रहा है और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस भी कह रहे हैं कि अवैध काम एक तरह से हुआ भी है तो उनके खिलाफ क्रिमिनल चार्जेज क्यों नहीं होंगे। पूरा देश अब मांग रहा है कि उनका इस्तीफा तो होना ही है, क्रिमिनल केस भी होगा। सुप्रीम कोर्ट ने पहले एसआईआर के अवैध ऐक्शन को लीगल कवर दिया वही सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार की इम्युनिटी (कानूनी संरक्षण) भी खा जाएगी और यह देश के हित में होगा।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसौरभ दास ने कहा- SC पर ‘0 विश्वास’, कुछ घंटों बाद उसी की बात को बनाया हथियार