सौरभ दास और कॉकरोच पार्टी की टीम को घेरकर हंगामा, UP में हो जाता राजस्थान वाला कांड!

लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक सौरभ दास मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में स्कूल ठीक करो अभियान चलाने पहुंचे थे। यहां एक गांव में ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और विरोध करने लगे। वे उन्हें मौके से जाने को कह रहे थे।

cjp in noida
सौरभ दास और उनकी टीम को घेरकर कुछ लोग विरोध करने लगे, पुलिस ने संभाली स्थिति।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरभ दास 'स्कूल ठीक करो' अभियान चलाने के लिए मंगलवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। इस दौरान एक गांव में उनका जमकर विरोध हुआ। सौरभ दास को देखते ही कुछ ग्रामीण भड़क उठे और उनका विरोध करने लगे। लोग दास और उनकी टीम के खिलाफ बेहद आक्रामक हो गए और चीखते हुए उनकी ओर बढ़े। गनीमत रही कि पुलिस और कुछ अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया। गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान में भी सीजेपी की टीम पर इस तरह एक गांव में हमला हो गया था। वहां, सीजेपी के दूसरे सह संयोजक आशुतोष रांका और अन्य को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था।

एक दिन पहले ओडिशा में छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने गए सौरभ दास मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा पहुंचे। इससे पहले नोएडा के कुछ स्कूलों में जा चुके सौरभ दास ने दावा किया कि उनके जाने से पहले स्कूलों पर ताले लगा दिए गए थे। उन्होंने एक स्कूल के गेट पर शिक्षकों से बातचीत करे हुए एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'स्कूल को शिक्षा का मंदिर भी कहा जाता हैं। लेकिन आज UP सरकार ने ग्रेटर नोएडा के सारे मंदिरों पे ताले लगा दिए गए हैं। ऐसा भय क्यों हैं UP सरकार को?' एक अन्य पोस्ट में सौरभ दास ने ग्रेटर नोएडा के देवला गांव का वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते की खराब स्थिति और इसका जलजमाव दिखा। वह कार में ही बैठकर कुछ लोगों से बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं।

बढ़ने लगी बात, पुलिस ने स्थिति को संभाला

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग कॉकरोच पार्टी की टीम के साथ बहस और बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि उनके बच्चों की पढ़ाई में किसी तरह की दिक्कत नहीं है और कॉकरोच पार्टी से उन्हें किसी तरह की मदद नहीं चाहिए। दोनों पक्षों में टकराव की नौबत आ गई। स्थिति बिगड़ते देख कुछ पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया और हंगामा कर रहे लोगों को मौके से हटाया।

राजस्थान में हो चुकी मारपीट

इससे पहले राजस्थान में आशुतोष रांका और उनके साथियों पर हमला हो गया था, जब उनकी टीम एक गांव में कथित तौर पर तबेले में चलने वाले स्कूल को दिखाने के लिए पहुंची थी। ग्रामीणों ने रांका और उनके साथियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था और गाड़ियों पर पथराव किया था। सीजेपी ने भाजपा पर हमले कराने का आरोप लगाया था।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsUP में हो जाता राजस्थान वाला कांड, सौरभ दास को देखते ही भड़क उठे लोग; हंगामा