कॉकरोच जनता पार्टी चाहती थी जिन सवालों पर चुप्पी, उन पर ही मच गया शोर; उल्टा पड़ गया पंजाब वाला दांव

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सौरभ दास और रत्ना सिंह ने पंजाब के तीन स्कूलों का दौरा किया, लेकिन नए नवेले स्कूल में जाकर उन्होंने जिस तरह इसकी तारीफ की, सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे ऑडिट की बजाय पीआर और विज्ञापन कहना शुरू कर दिया।

Abhijeet Dipke
सौरव दास के वीडियो से सीजेपी पर और उठने लगे सवाल।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) चाहती थी उन आलोचकों का मुंह पूरी तरह बंद कर दिया जाए जो उन्हें बार-बार पूछते हैं कि उनकी टीम 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत पंजाब क्यों नहीं जाती? सिर्फ भाजपा शासित राज्यों के स्कूलों की दुर्दशा दिखाने की वजह से सवालों में घिरने वाली सीजेपी पंजाब, कर्नाटक और झारखंड में अपनी टीमों को भेजकर छवि बदलना चाहती थी। लेकिन यह दांव काफी हद तक उल्टा पड़ता दिख रहा है। खासकर पंजाब में जिस तरह का 'ऑडिट' सीजेपी के सह-संयोजक सौरभ दास ने किया उस पर बहुत शोर मच गया है। आम आदमी पार्टी (आप) से पुराने जुड़ाव की वजह से सीजेपी की साख पर पहले ही जो सवाल उठा रहे थे, वे सीजेपी के इस वीडियो को आरोपों पर मुहर बता रहे हैं।

दरअसल, सौरभ दास और सीजेपी की लीगल डिपार्टमेंट की हेड रत्ना सिंह ने पंजाब के तीन स्कूलों का सोशल ऑडिट किया। लेकिन लोगों को सीजेपी नेता इसमें काफी बदले-बदले नजर आए। स्कूलों के चुनाव, ऑडिट के तरीके और कमियों की बजाय खूबियां गिनाने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं और इसे विज्ञापन और पीआर तक बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि सीजेपी राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे भाजपा शासित राज्यों में ग्रामीण इलाकों के टूटे-फूटे स्कूल दिखाकर सरकार को घेरती है, जबकि पंजाब वे लुधियाना शहर के उस स्कूल में गए जिसका उद्घाटन महज दो साल पहले किया गया है और जिसे सरकार अपने मॉडल स्कूल के तौर पर पेश करती है।

सौरभ दास ने 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' में जाकर इसके स्वीमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट और एआई लैब को दिखाकर स्कूल को बेहद शानदार बताया। उन्होंने इसके रिजल्ट की भी तारीफ की। इसके अलावा जिन दो स्कूलों में गए उनकी इमारतों को बेहद पुराना तो बताया लेकिन यह कहकर बचाव भी किया कि सरकार ने इनमें पिछले कुछ सालों में काफी काम किया है। अब इन्हीं बातों को लेकर सौरभ दास समेत पूरी सीजेपी को घेरा जा रहा है। सोशल मीडिया पर सीजेपी और 'आप' के रिश्तों को लेकर बहस तेज हो गई है।

आलोचकों ने मचा दिया शोर

सौरभ दास ने 'पंजाब स्कूल्स सोशल ऑडिट' नाम से जैसे ही वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया बड़ी संख्या में लोग इस पर प्रतिक्रिया देने लगे। करीब 20 घंटे में सिर्फ सौरभ के पोस्ट पर करीब 5200 यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें अधिकतर लोगों ने ऑडिट की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं और इसे 'आप' सरकार के साथ मिलीभगत करके पीआर स्टंट बताया है। हमने जब ग्रोक से सभी कॉमेंट्स का विश्वेषण करने को कहा तो जवाब मिला, 'हालिया और टॉप जवाबों (कुल 5200 में से) में करीब 85-95' फीसदी सौरभ दास या सीजेपी के लिए नकारात्मक हैं। अधिकतर में कहा गया है कि एमिनेंस स्कूल का चुनाव पीआर या पेड पब्लिसिटी है, स्वतंत्र ऑडिट की बजाय। सकारात्मक जवाब हेद कम हैं।'

सीजेपी के वीडियो पर इस तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर क्या कह रहे लोग?

'देसी जेन जी' नाम के हैंडल से लिखा गया, 'आप शासित बनाम बीजेपी/कांग्रेस शासित राज्यों में ऑडिट के दौरान आपका पक्षपात साफ दिख रहा है।' एसके शुक्ला नाम के एक यूजर ने कहा, 'यह एक ऑटिट है मिस्टर दास, यह कंटेंट क्रिएशन है। यह पॉलिटिकल ब्रैंडिंग है। यह आप सरकार के बचाव का नपातुला तरीका है।' बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने पंजाब के अलग-अलग स्कूलों के वीडियो शेयर करते हुए सवाल किया कि सीजेपी की टीम इन स्कूलों में क्यों नहीं गई, जहां स्थिति बेहद खराब है। मनीष तोमर नाम के एक यूजर ने लिखा, 'यदि आपकी मंशा अच्छी होती, आपने ऐसे स्कूल दिखाए होते जिन पर वास्तव में ध्यान देने की जरूरत है, भले ही किसी भी पार्टी की सरकार हो। लेकिन कोई बात नहीं, हम सब जानते हैं कि आप यह नहीं करेंगे।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsचाहते थे 'चुप्पी' पर मच गया और ज्यादा शोर; कॉकरोच जनता पार्टी का उल्टा पड़ा दांव