सौरभ दास-आशुतोष रांका और शिंदे की चिंता में CJP, अभिजीत दीपके भी भड़के; कहा- फोन ले लिया और…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी के सह संयोजक सौरभ दास, आशुतोष रांका और आजिंक्य शिंदे समेत कई नेताओं को मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया। जंतर-मंतर पर अवैध तरीके से दाखिल होने के बाद उन्हें पकड़ा गया। अब सीजेपी ने उनको लेकर कुछ दावे किए हैं।

In this image received on Oct. 13, 2026, Cockroach Janta Party (CJP) chief spokesperson Saurav Das, national spokesperson Ashutosh Ranka, and other supporters inside a police bus after being detained for entering Jantar Mantar
सौरभ दास और आशुतोष रांका समेत कई नेता पुलिस हिरासत में लिए गए।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह संयोजक सौरभ दास, आशुतोष रांका और राष्ट्रीय संगठन प्रभारी आजिंक्य शिंदे को हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटों बाद एक तरफ जहां पुलिस पर दो आरोप जड़े हैं तो दूसरी तरफ चिंताएं जाहिर की हैं। सीजेपी का दावा है कि हिरासत में लिए गए नेताओं और टीम के अन्य सदस्य के फोन ले लिए गए हैं और उन्हें वकीलों से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने एक्स पर इस मुद्दे को उठाते हुए बताया कि दास, रांका और अन्य नेताओं को जफरपुर कलां पुलिस स्टेशन में रखा गया है। उन्हें वकीलों से मिलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा उनके फोन भी ले लिए गए हैं। रत्ना सिंह ने कहा, 'जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने वकीलों को मुलाकात की अनुमति देने से इनकार किया है। उनके फोन भी जब्त कर लिए गए हैं और यह गंभीर चिंताएं पैदा करता है। किस कानूनी अधिकार के तहत उन्हें हिरासत में रका गया है और क्यों वकीलों को मिलने नहीं दिया जा रहा है।'

अभिजीत दीपके भी भड़के

अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र के हिंगोली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिल्ली पुलिस पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा, 'मेरी रत्ना से बात हुई है। उसने बताया कि सौरभ दास, आशुतोष रांका, आजिंक्य शिंदे को अलग-अलग रखा गया है। टीम के अन्य लोगों को कहीं और लेकर गए हैं। जब हमारे वकील वहां पहुंचे तो उन्हें थाने के अंदर भी नहीं घुसने दिया। हमारे बाकी लोग जब थाने जा रहे हैं, पूछने के लिए तो उन लोगों को धमकाया जा रहा है कि तुम्हें भी डिटेन कर लेंगे। पूरी तरीके से देश में तानाशाही चल रही है जिसमें कोई नियम कायदा नहीं देखा जा रहा है। संविधान में क्या लिखा है कुछ नहीं देखा जा रहा है। संविधान में क्या लिखा है कुछ नहीं देखा जा रहा है। आप लोगों को गैर कानूनी तरीके से हिरासत में ले रहे हो और वकीले से भी बात नहीं करने दे रहे हो।'

जंतर-मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थल का दर्जा हटाए जाने के एक दिन बाद सीजेपी के नेता सौरभ दास, आशुतोष रांका और आजिंक्य शिंदे अपनी टीम के कुछ सदस्यों के साथ अचानक वहां पहुंच गए। सीजेपी की ओर से जारी किए गए वीडियो में दिख रहा है कि सीजेपी के नेता एक बंद गेट से कूदकर जंतर-मंतर पर दाखिल हो रहे हैं। हालांकि, जंतर-मंतर पर कदम रखते ही सभी को वहां पर पहले से तैनात सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया।

10 लोगों के साथ पहुंचे थे दास और रांका

हिन्दुस्तान टाइम्स को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दास और रांका दास और रांका 10 अन्य लोगों के साथ आए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए राष्ट्रीय ध्वज के साथ जंतर-मंतर पर प्रवेश कर गए। घटना का वीडियो शेयर करते हुए सौरभ दास ने कहा, 'सीजेपी ने जंतर-मंतर को दोबारा हासिल कर लिया है।' उन्होंने कहा, 'जंतर-मंतर को डिनोटिफाई किए जाने के 24 घंटे के भीतर हमने इसे दोबारा हासिल कर लिया। यह सरकार को संदेश है, जनता के जंतर-मंतर को छोड़ दो। ज्ञानू समय खत्म हो चुका है।'

गिरफ्तार किए गए थी दीपके, दास और रांका, शर्त पर हुई थी रिहाई

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने के बाद एहतियातन गिरफ्तार किए गए अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद रिहा किया गया था। उन्हें इस शर्त पर रिहा किया गया है कि वे एक साल तक 'शांति भंग' नहीं करेंगे। पुलिस ने कहा, 'एक साल की अवधि के लिए शांति बनाए रखने और अच्छे आचरण की शर्त पर 50,000 रुपये का बांड भरवाया गया, जिसके बाद एसईएम अदालत ने उन्हें रिहा कर दिया।' दीपके अब जहां महाराष्ट्र में है तो दीपके और दास के अवैध तरीक से जंतर-मंतर पहुंचने के इस कदम पर दिल्ली पुलिस क्या गलत उठाती है, यह अहम होगा।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसौरभ दास-आशुतोष रांका और शिंदे की चिंता में CJP, अभिजीत दीपके भी भड़के