सौरभ दास और आशुतोष रांका 'लिबरल्स' पर भड़क गए, कहा- कई बार वे BJP इकोसिस्टम से भी बुरे

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी के सह संयोजक आशुतोष रांका और सौरभ दास ने कथित लिबरल्स को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि वे अभिजीत दीपके की आलोचना कर रहे हैं।

Cockroach Janta Party (CJP) founder Abhijeet Dipke with Party leaders Saurav Das and Ashutosh Ranka
सीजेपी नेताओं ने लिबरल्स पर किया जोरदार हमला।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र सरकार के खिलाफ बेहद आक्रामक रुख अपनाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) अब कथित 'लिबरल्स इकोसिस्टम' पर ही भड़क गई है। सीजेपी के सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका ने शनिवार को इनकी आलोचना करते हुए यहां तक कहा कि वे कई बार भाजपा के इकोसिस्टम से भी बुरा बर्ताव करते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के मुंबई और लेफ्ट समेत कई दलों-संगठनों के दिल्ली में प्रदर्शन के एक दिन बाद यह टकराव देखने को मिला है।

आशुतोष रांका या सौरभ दास ने इस तरह की बातें क्यों कहीं, इसको लेकर कोई वजह तो नहीं बताई है। लेकिन माना जा रहा है कि लेफ्ट, कांग्रेस और सीजेपी के बीच 'जेन जी' की अगुआई को लेकर टकराव हो गया है। मुद्दों पर सहमति के बावजूद आंदोलन के नेतृत्व और क्रेडिट को लेकर खींचतान चल रही है। अलग-अलग खेमों की तरफ से भाजपा के खिलाफ लड़ाई में खुद को ज्यादा मजबूत और दूसरे से बेहतर बताया जा रहा है। यही वजह है कि शनिवार को सीजेपी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और वाम दलों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला तो उनके बीच तालमेल का अभाव दिखा। कोई मुंबई गया तो कोई दिल्ली में रहा और किसी ने सोशल मीडिया पर सिर्फ बयानबाजी ही की। जंतर-मंतर जाने का समय भी सबका अलग-अलग रहा।

आशुतोष रांका ने क्या कहा

सीजेपी के सह संयोजक आशुतोष रांका ने पलटवार करते हुए कहा, 'एक पूरा 'स्वघोषित लिबरल' इकोसिस्टम अभिजीत दीपके और लंबे समय बाद लाखों भारतीयों की कल्पना को प्रभावित करने की निंदा के लिए सक्रिय हो गया है। हास्यास्पद है कि यह इकोसिस्टम सिर्फ ट्विटर पर मौजूद है लेकिन वे सोचते हैं कि वे लोकतंत्र के एकमात्र रक्षक हैं। आशुतोष रांका की टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि सीजेपी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के इशारों पर ही चल रही है। उन्होंने कहा कि असम में रांका और अन्य को हिरासत से कांग्रेस ने छुड़ाया, लेकिन उन्होंने गौरव गोगोई से मुलाकात से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा आम आदमी पार्टी के कहने पर हुआ। उन्होंने नेहा बोरा को नजरअंदाज करने और राहुल गांधी को साथ ना लेने को लेकर भी कोसा।

सौरभ दास ने भी निकाली भड़ास

सीजेपी के दूसरे सह-संयोजक सौरभ दास ने इस बात को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा, 'यह बहुत बड़ी समस्या है। एक खास वर्ग- केवल बीजेपी नहीं- दूसरी पार्टी सोचती है कि 'भारत और संविधान को बचाना' केवल उनका काम है। वे स्वघोषित लिबरल्स और स्वघोषित संविधान के ठेकेदार हैं। यह बेहद कुंठित मानसिकता वाला तंत्र है जो कई बार बीजेपी के इकोसिस्टम से भी खराब व्यवहार करता है। उन्हें यह समझना चाहिए वे इस तरह से बांट करके राज नहीं कर सकते। सालों तक उनकी विफलता ने हमें इस मोड़ पर लाकर खड़ा किया है जहां युवाओं को रास्ता दिखाना पड़ रहा है। उन्हें अपनी राय हम पर नहीं थोपनी चाहिए और इस बात पर ध्यान लगाएं कि युवाओं का समर्थन कैसे करें। एकदम मूर्खों का जमावड़ा।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसौरभ दास, आशुतोष रांका अचानक 'लिबरल्स' पर भड़क उठे, कहा- वे BJP से भी बुरे