Satya Niketan : सत्य निकेतन में ‘खतरनाक बिल्डिंग’ पर चला MCD का हथौड़ा, लोगों को पास जाने की इजाजत नहीं
Satya Niketan Building Demolition : दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद आज दिल्ली नगर निगम (MCD) उस जर्जर इमारत को नियंत्रित तरीके से गिराने का काम शुरू कर रहा है, जो घटनास्थल से सटी हुई है।

Satya Niketan Demolition : दिल्ली के सत्य निकेतन में एक 5 मंजिला पीजी बिल्डिंग के ढहने के बाद उससे सटी एक और जर्जर इमारत को भी तोड़ना शुरू कर दिया है। दिल्ली नगर निगम (MCD) एमसीडी की टीम सुबह से ही मशीनें और हथौड़ों के साथ मौके पर पहुंचकर काम में जुट गई हैं। पीजी की इमारत गिरने के बाद इसे 'खतरनाक' घोषित किया गया था। बता दें कि सत्य निकेतन में 6 सितंबर को हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी और 5 लोग घायल हैं।
LIVE UPDATE
Satya Niketan Demolition Live: सत्य निकेतन में तोड़फोड़ की कार्रवाई बहुत धीमी गति से चल रही है। आईएसएम इमारत में ग्राउंड फ्लोर के ऊपर चार मंजिल हैं। अभी छत पर तोड़फोड़ चल रही है।
Satya Niketan Demolition Live: इमारत की ऊपरी मंजिल की दीवारों को नगर निगम की ओर से लगाए गए मजदूर हथौड़ों से तोड़ रहे हैं। सुरक्षा कारणों से आसपास किसी को जाने की अनुमति नहीं है।
Satya Niketan Demolition Live: रेखा गुप्ता ने निर्देश दिया है कि दिल्ली के सभी PG हॉस्टलों का सघन निरीक्षण करें और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करें। बिल्डिंग रिकॉर्ड की जांच करें, यह पता लगाएं कि अवैध निर्माण कब और किसके अधिकार क्षेत्र में हुआ।
Satya Niketan Demolition Live: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने MCD को अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोज़र ऐक्शन का निर्देश दिया है। आज दिल्ली के कई इलाकों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।
Satya Niketan Demolition Live: एमसीडी के कर्मचारी खतरनाक बिल्डिंग को धीरे-धीरे तोड़ेगी। इसके लिए बड़ी मशीनों और बुलडोजर के बजाय हथौड़े का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Satya Niketan Demolition Live: एमसीडी इस इमारत को नियंत्रित तरीके से गिराएगी, ताकि को नुकसान और आसपास के लोगों को परेशानी न हो।
Satya Niketan Demolition Live: पीजी बिल्डिंग गिरने की घटना के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमसीडी को बगल की जर्जर हालत वाली इमारत को गिराने का आदेश दिया था।
Satya Niketan Demolition Live: सीएमओ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को सार्वजनिक सुरक्षा के हित में दुर्घटनास्थल से सटी जर्जर इमारत को ध्वस्त करने का निर्देश दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इमारत के अंदर छात्रों के सामान को दिल्ली अग्निशमन सेवा के कर्मियों द्वारा व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित निकाला जा रहा है। सीएमओ ने पोस्ट में सभी छात्रों और स्थानीय निवासियों से अधिकारियों के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया है।
Satya Niketan Demolition Live: सत्य निकेतन इलाके में लड़कों के पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास के तौर पर इस्तेमाल की जा रही इमारत रविवार को दोपहर करीब 1:30 बजे मरम्मत कार्य के दौरान ढह गई। मलबे से कुल 12 लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें से सात लोगों की मौत हो गई थी।
पीजी मालिक और संचालक समेत 5 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने इमारत ढहने के सिलसिले में पीजी बिल्डिंग की मालकिन 75 वर्षीय उर्मिला गुप्ता और उनके पति वायु सेवा से रिटायर्ड 81 वर्षीय हरिराम गुप्ता और उनके बेटे महेश गुप्ता (52) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आज बिल्डिंग में पीजी का संचालन करने वाले फरार व्यक्ति सुधांशु को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने बिल्डिंग के बेसमेंट में मरम्मत का काम करा रहे ठेकेदार सोनाज को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार किया था।
(भाषा के इनपुट के साथ)

