सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर हाईकोर्ट में थोड़ी देर में सुनवाई, याचिका में क्या मांग; 7 की मौत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के मोतीबाग में सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने से 7 लोगों की मौत हो गई है। मामले को लेकर हाई कोर्ट थोड़ी देर में सुनवाई करेगा। जिसमें पीड़ित परिवारों के लिए 1-1 करोड़ मुआवजे की मांग की गई है।

delhi satya niketan building collaps
दिल्ली के मोतीबाग में सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने से 7 लोगों की मौत

सत्य निकेतन में पांच मंजिला पीजी/छात्रावास भवन गिरने की घटना की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। जनहित याचिका में मृतक छात्रों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे के साथ-साथ घायल छात्रों के लिए उचित मुआवजे की मांग की गई है। याचिका में घटना के परिणामस्वरूप दिव्यांग हुए छात्रों के लिए रोजगार सुरक्षा की भी मांग की गई है। याचिका पर थोड़ी देर में सुनवाई होगी।

जनहित याचिका अनिकेत कुमार गुप्ता द्वारा दायर की गई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। पीजी आवास चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही बिल्डिंग मालिक के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।

गुप्ता ने जनहित याचिका में कहा है कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि इमारत के ढहने से ठीक पहले उसमें कथित तौर पर मरम्मत या निर्माण संबंधी कार्य चल रहा था।

याचिकाकर्ता की क्या मांग

याचिका में मांग की गई है कि हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिजनों को 1 करोड़ मुआवजा मिलना चाहिए। घायलों को भी मुआवजा मिले। साथ ही इस तरह के निर्माण या काम की कानूनी वैधता, इमारत की मजबूती, मंजूर किए गए बिल्डिंग प्लान के अनुसार निर्माण हुआ या नहीं... इसकी जांच जरूरी है। इमारत की मजबूती से जुड़े प्रमाणपत्र मौजूद हैं या नहीं, फायर सेफ्टी नियमों का पालन हुआ या नहीं और संबंधित सरकारी अधिकारियों ने पर्याप्त जांच की या नहीं, इन सभी सवालों पर जांच जरूरी है।

याचिकाकर्ता ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने के साथ-साथ इमारत गिरने के कारणों की जांच की मांग की है। इसमें मकान मालिकों, बिल्डरों, ठेकेदारों, आर्किटेक्ट, स्ट्रक्चरल इंजीनियरों, मरम्मत या निर्माण कार्य में शामिल लोगों और बिल्डिंग नियमों की जांच व पालन सुनिश्चित करने वाले सरकारी अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है।

याचिकाकर्ता ने सत्य निकेतन के सभी पीजी, हॉस्टल और छात्रों के रहने की जगहों की तुरंत स्ट्रक्चरल सेफ्टी जांच कराने की भी मांग की है। साथ ही, दिल्ली के अन्य बड़े छात्रावास वाले इलाकों में भी ऐसी जांच कराने की मांग की गई है।

सत्य निकेतन में ‘जर्जर’ भवन को गिराने का आदेश

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला एक इमारत के ढहने से छह लोगों की मौत होने के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक अन्य इमारत को ''जर्जर और खतरनाक स्थिति'' में पाए जाने पर उसके मालिक को तीन दिन के भीतर संरचना को गिराने का आदेश दिया है। एमसीडी के बयान के अनुसार, रविवार को जो इमारत ढही उसकी संपत्ति संख्या 14 थी।

आदेश में नगर निगम ने कहा, ''यदि मालिक या कब्जाधारक आदेश प्राप्त होने के तीन दिन के भीतर ऐसा नहीं करता है तो वह (निगम) इमारत को ध्वस्त कर देगा और इस पर आने वाली लागत मकान मालिक से कर बकाया के रूप में वसूल करेगा।''

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर HC में थोड़ी देर में सुनवाई, याचिका में क्या मांग