सत्य निकेतन हादसे में 5वीं गिरफ्तारी, लीज पर PG चलाने वाला सुधांशु भी पकड़ा गया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सत्य निकेतन हादसे के बाद पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। बिल्डिंग मालिक, ठेकेदार के बाद अब पुलिस ने लीज पर लेकर पीजी चलाने वाले को गिरफ्तार किया है।

New Delhi, India - September 7, 2026: Students are seen overcome with emotion as they remember their friends who died in the building collapse at Satya Niketan, in New Delhi, India, on Monday, September 7, 2026. (Photo by Sanchit Khanna/Hindustan Times)
पीजी हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए भयानक हादसे के बाद पांचवीं गिरफ्तारी हुई है। बिल्डिंग के मालिक, बेस्टमेंट में कंस्ट्रक्शन कर रहे ठेकेदार के बाद अब पुलिस ने इमारत को लीज पर लेकर पीजी चलाने वाले शख्स को दबोच लिया है। सुधांशु नाम के इस शख्स ने मालिक हरिराम बंसल से इमारत को लीज पर लिया था और वह पीजी के रूप में संचालित कर रहा था।

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को ढह गई इमारत में पीजी का संचालन करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस उससे पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन शर्तों के आधार पर उसने पीजी को लीज पर लिया था, जबकि इमारत की हालत बेहद खराब थी।

सुधांशु से पुलिस कर रही पूछताछ

सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर को एक इमारत अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबकर 7 लोगों की मौत हो गई। इस इमारत का इस्तेमाल छात्रों के लिए 'पेइंग गेस्ट' (पीजी) के रूप में किया जा रहा था। इमारत के मलबे से 12 लोगों को निकाला गया था, इनमें से 7 ने दम तोड़ दिया। पांच अन्य जख्मी हुए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पीजी संचालक सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

अब तक कौन-कौन पकड़ा गया

इससे पहले पुलिस ने इमारत की मालकिन 75 वर्षीय उर्मिला गुप्ता, वायु सेना से सेवानिवृत्त 81 साल के उनके पति हरिराम गुप्ता और उनके बेटे महेश गुप्ता (52) को गिरफ्तार किया था। वहीं, इमारत के तलघर में मरम्मत का काम करा रहे ठेकेदार सोनाज को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार किया था।

सरकार ने अपनाया सख्त रुख

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने सख्त रुख अपनाया है और ताबड़तोड़ ऐक्शन शुरू किया गया है। सत्य निकेतन में ढही इमारत की बगल वाली बिल्डिंग को भी तोड़कर गिराया जा रहा है तो पूरी दिल्ली में चल रहे पीजी का सर्वे शुरू कर दिया गया है। एक ही दिन में सैकड़ों पीजी पर टीमें पहुंचीं और उनकी स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आदेश पर एमसीडी के पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। उधर, अवैध इमारतों पर बुलडोजर ऐक्शन का आदेश भी दे दिया गया है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसत्य निकेतन हादसे में 5वीं गिरफ्तारी, लीज पर PG चलाने वाला सुधांशु भी पकड़ा गया