MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अफसर सस्पेंड, सत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार का पहला बड़ा ऐक्शन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एमसीडी ने साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन में एक मंजिला इमारत गिरने की घटना के बाद अपने 5 सीनियर अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए अफसरों में साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर भी शामिल हैं। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

satya niketan building collapsed
दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे कर्मचारी।

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सत्य निकेतन में करीब 50 साल पुरानी एक मंजिला इमारत गिरने की घटना के बाद साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर सहित 5 अफसरों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। रविवार को हुई इस दर्दनाक घटना के बाद इमारत के मलबे से अब तक 12 लोगों को निकाला जा चुका है जिनमें से 7 लोगों की मौत हो गई है।

इन अफसरों पर गिरी निलंबन की गाज

एमसीडी की ओर से सोमवार को जारी आदेशों के अनुसार, सस्पेंड किए गए 5 अधिकारियों की पहचान इस प्रकार है -

राकेश कुमार — डिप्टी कमिश्नर, साउथ जोन

रणवीर सिंह — सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, साउथ जोन

ललित कुमार गोयल — एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (बिल्डिंग), साउथ जोन

सुनील चौहान — असिस्टेंट इंजीनियर (बिल्डिंग), साउथ जोन

आशीष कुमार — जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग)

बता दें कि, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सुबह फिर सत्य निकेतन में घटनास्थल का दौरा कर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। दिल्ली सरकार ने रविवार को इमारत ढहने की इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे।

मुख्यमंत्री ने घटना के संबंध में बिल्डिंग मालिक पर एफआईआर दर्ज किए जाने और जांच में घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, गुप्ता ने आसपास के 'पेइंग गेस्ट' (पीजी) आवासों और भवनों की भी सघन जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान जिन भवनों में नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, उन्हें सील किया जाएगा।

फंसे लोगों की सटीक संख्या पता नहीं : एनडीआरएफ

एनडीआरएफ ने सोमवार को बताया कि सत्य निकेतन में एक दिन पहले इमारत ढहने की घटना के बाद बचाव एजेंसियों ने अब तक मलबे से 12 लोगों को बाहर निकाला है, जबकि मलबे के नीचे फंसे लोगों की सटीक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। यह बचाव अभियान सोमवार को भी दिनभर जारी रहने की उम्मीद है।

एनडीआरएफ के महानिरीक्षक (आईजी) नरेंद्र बुंदेला ने कहा कि केंद्रीय आपदा मोचन बल के पास मलबे के नीचे फंसे लोगों की संख्या को लेकर ‘कोई निश्चित आंकड़ा’ नहीं है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ घटनास्थल पर लोगों के जिंदा होने के संकेतों की तलाश के लिए कटर, हाइड्रोलिक जैक और प्रशिक्षित श्वान दलों का इस्तेमाल कर रहा है। रविवार से ही एनडीआरएफ की दो तकनीकी टीम घटनास्थल पर तैनात हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है।

बुंदेला के अनुसार, एनडीआरएफ और दिल्ली सरकार की सहयोगी एजेंसियों द्वारा चलाया जा रहा बचाव अभियान सोमवार देर रात तक जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास स्थित यह आवासीय इमारत ब्यॉज पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मरम्मत का काम चलने के दौरान इमारत ढह गई थी।

भाषा के इनपुट के साथ

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsMCD के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अफसर सस्पेंड, सत्य निकेतन हादसे के बाद पहला ऐक्शन