TMC की महुआ मोइत्रा के सामने चोर-चोर और जय श्री राम के नारे, क्यों भड़क उठे संजय सिंह

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह महुआ के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर भड़क उठे। महुआ के सामने विमान में चोर-चोर और जय श्री राम के नारे लगाए गए।

TMC की महुआ मोइत्रा के सामने चोर-चोर और जय श्री राम के नारे, क्यों भड़क उठे संजय सिंह

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के साथ विमान में हुई बदसलूकी की विपक्ष के कई नेताओं ने आलोचना की है। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह महुआ के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर भड़क उठे। उन्होंने भाजपाइयों का काम बताते हुए कहा कि इतनी गुंडागर्दी नहीं दिखानी चाहिए। महुआ के सामने विमान में टीएमसी चोर-चोर और जय श्री राम के नारे लगाए गए थे।

संजय सिंह ने महुआ मोइत्रा की ओर से अपलोड किए गए वीडियो को साझा करते हुए भाजपा पर आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने कहा, 'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है देश में? लोकसभा की महिला सांसद महुआ मोइत्रा के साथ प्लेन में अभद्रता ये साबित करता है की BJP का अहंकार चरम पर है। इतनी गुंडागर्दी न दिखाओ भाजपाइयों, अहंकार तो रावण का नही चला तो तुम क्या चीज हो? बेईमानी से चुनाव जीत कर इतना न उछलो BJP वालों।'

पश्चिम बंगाल में कृष्णानगर से लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आने के दौरान इंडिगो की उड़ान में उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। तृणमूल सांसद ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पोस्ट में कहा कि यह घटना इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 719 में हुई।

महुआ ने क्या कहा?

मोइत्रा ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'मैं आज आधिकारिक काम से रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली आई थी। मैं उड़ान संख्या 6ई-719 में सीट नंबर 1एफ पर बैठी थी। चार-पांच लोग विमान में सवार हुए और मुझे घूरते हुए पिछले हिस्से में चले गए।' उन्होंने आरोप लगाया कि विमान के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद और विमान के दरवाजे खुलने से पहले, उन लोगों ने उसे परेशान किया और इस घटना का वीडियो बनाया। मोइत्रा ने कहा, 'यह कोई 'नागरिकों का गुस्सा' नहीं है। यह उत्पीड़न है और विमान में मेरी सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है। किसी भी हालत में ये बदमाश विमान के अंदर इस तरह का उत्पीड़न करके बच नहीं सकते।'

वीडियो वायरल होने के बाद प्रतिक्रिया

मोइत्रा ने कहा कि उन्होंने घटना को नजरअंदाज करते हुए बैठक में भाग लिया था, लेकिन वायरल हुए वीडियो को देखने के बाद उन्होंने इस मुद्दे को उठाने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ' मैंने इसे नजरअंदाज कर दिया और हवाई अड्डे से अपनी बैठक के लिए चली गई। फिर लोगों ने मुझे वह वीडियो भेजा जिसे संघी 'वायरल' कर रहे थे। तभी मैंने इसका विरोध किया।' मोइत्रा ने कहा कि वह विमानन कंपनी को औपचारिक शिकायत भेजेंगी। विपक्षी दलों के कई नेताओं ने मोइत्रा की पोस्ट को साझा करते हुए घटना की आलोचना की है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।