रामलला के चढ़ावे में 7 करोड़ की चोरी का दावा, संजय सिंह ने भाजपा को बताया चंदा चोर; एक चुनौती भी दी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राममंदिर के चढ़ावे में चोरी का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बाद आप सांसद संजय सिंह ने भी लगभग 7 करोड़ रुपये की चोरी का दावा किया है। सांसद ने भाजपा को चंदा चोर तक कह दिया है। इसके साथ ही चंपत राय को खुली चुनौती भी दी है। जानिए पूरा मामला।

रामलला के चढ़ावे में 7 करोड़ की चोरी का दावा, संजय सिंह ने भाजपा को बताया चंदा चोर; एक चुनौती भी दी

अयोध्या राम मंदिर में आए चढ़ावे में चोरी के आरोप वाला मुद्दा तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंदिर में करोड़ों की चोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार की चुप्पी को संदिग्ध बताया था। आरोप लगाने वालों की लिस्ट में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने भाजपा और उनके लोगों को चंदा चोर कहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा- मंदिर से लगभग 7 करोड़ रुपये चोरी हुए हैं। इसके साथ ही मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को एक चुनौती भी दी है।

भाजपा चंदा चोर, मंदिर से 7 करोड़ की चोरी का दावा

सांसद संजय सिंह ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में उन्होंने कहा- “मैं लगातार कह रहा हूं कि भाजपा और उसके लोग चंदा चोर हैं। प्रभु श्री राम के नाम पर इन लोगों ने चंदा चोरी की है। जमीन का घोटाला किया हुआ है। पहले भी इनके बारे में हम लोग इसका खुलासा कर चुके हैं। ताजा मामला प्रभु श्री राम के दानपात्र में चोरी का मामला है। श्री राम को जो श्रद्धा के साथ लोग चढ़ावा चढ़ाते हैं, उसकी चोरी का मामला सामने आया है। करीब 7 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सामने आया है।”

सीसीटीवी में पकड़ी गई चढ़ावा चोरी, 4 लाख बरामद

आगे सांसद बोले- "कल से हम लोग आरोप लगा रहे थे, तो भाजपा कह रही थी कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है। लेकिन आज अखबारों की खबरें और जो सच्चाई अयोध्या से सामने आई है, उसमें साफ हो गया है कि चढ़ावा में चोरी होने के आरोप में 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सीसीटीवी फुटेज में चढ़ावा में चोरी पकड़ी गई है। अविनाश शुक्ला नाम के व्यक्ति से पांच लाख रुपये चोरी का बरामद किया गया है।

देश, कोयला, बिजली, प्लेन, सड़क... भाजपा सब खा गई

“मैं भाजपा के लोगों से पूछना चाहता हूं कि तुम लोगों ने देश खा लिया। कोयला खा लिया। बिजली खाई, प्लेन खाया, एयरपोर्ट खाया, पेपर लीक में पैसा खाया, सड़कों में पैसा खाया सबकुछ पैसा खा गए। अब तुमसे रहा नहीं जाता है तो तुम भगवान श्री राम के नाम पर भी पैसे चोरी कर रहे हो। तुम्हारा तो सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। कितने घृणा के पात्र हैं ये लोग जिन्होंने भगवान तक को नहीं छोड़ा है।”

संजय सिंह ने चंपत राय को क्या चुनौती दी

संजय सिंह ने आगे कहा- "मैं मांग करता हूं कि इस मामले में जो भी दोषी हैं, उन्हें जेल में डालना चाहिए। अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है कि प्रभु श्री राम के नाम पर चढ़ावे में चोरी की गई है।" संजय सिंह ने मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को एक चुनौती भी दी है। “चंपत राय जी अगर आप सच बोल रहे हैं, तो कृपया करके प्रभु श्री राम की मूर्ति पर हाथ रखकर सौगंध खाइए कि चोरी नहीं हुई है। खाइए आप कसम, हम लोग आपकी बात मान लेंगे।”

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।