…वरना हराम में भी राम; संजय सिंह की किस बात पर छिड़ गया है नया संग्राम

Dec 19, 2025 10:14 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की एक टिप्पणी को लेकर अब भाजपा भड़क गई है और इसे हिंदुओं का अपमान बताया है। वहीं, संजय सिंह का कहना है कि उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की बात को दोहराया है।

…वरना हराम में भी राम; संजय सिंह की किस बात पर छिड़ गया है नया संग्राम

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह ‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक पास किए जाने से पहले संसद के दोनों सदनों में जोरदार चर्चा हुई और पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी। इस बीच कई सदस्यों के भाषणों पर हंगामा भी हुआ। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की एक टिप्पणी को लेकर अब भाजपा भड़क गई है और इसे हिंदुओं का अपमान बताया है। वहीं, संजय सिंह का कहना है कि उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की बात को दोहराया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने संजय सिंह के भाषण का 12 सेकेंड का एक हिस्सा एक्स पर शेयर करते हुए आप नेता के साथ ही लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी निशान पर लिया। उन्होंने कहा, 'हराम में राम हैं- आप सांसद संजय सिंह। दुखद है कि हिंदू भावनाओं से नफरत और अपमान अब सामान्य हो चुका है। इससे भी बदतर बात यह है कि INDI गठबंधन के नेता इस सड़ांध की अगुवाई खुद आगे से कर रहे हैं। राहुल गांधी की ओर से पोषित और प्रोत्साहित किया गया एक पूरा ‘हिंदू विरोधी इकोसिस्टम।'

भंडारी ने जो ट्वीट के साथ जो वीडियो शेयर किया है उसमें आप नेता कहते सुनाई दे रहे हैं 'राम के नाम में चरित्र होना चाहिए वरना तो हराम में भी राम लिखा हुआ है... वरना तो हराम में भी राम लिखा हुआ है।' यह वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे तुष्टीकरण की राजनीति बताया। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को भगवान राम, उनके अस्तित्व और राम मंदिर के प्रति कभी कोई श्रद्धा नहीं रही है। उन्होंने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है। इसलिए, लोग उन्हें उनकी जगह दिखा रहे हैं।'

प्रह्लाद जोशी पर पलटवार करते हुए संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने अटल जी की बात को दोहराई। उन्होंने कहा, 'एक केंद्रीय मंत्री इतना बड़ा झूठ कैसे बोल सकता है? जो बात अटल जी ने कही वो मैंने सदन में बताई अगर आपको आपत्ति है तो अटल जी के बयान के लिए माफी मांगो। नीचे प्रमाण है देखिए प्रहलाद जी।' उन्होंने सबूत के तौर पर एक न्यूज वेबसाइट की कटिंग लगाई जिसमें कहा गया है कि अटल बिहारी वाजपेयी से रामविलास पासवान ने सदन में कहा था, 'मेरे तो नाम में ही राम है, बीजेपी के पास कहां हैं राम? इस पर वाजपेयी ने कहा था- पासवान जी, हराम में भी राम होता है।'

संजय सिंह ने राज्यसभा में क्या कहा?

आप सांसद ने कहा, 'अटल बिहारी वाजपेयी से उनके एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी ने कहा था कि मेरे नाम में भी राम है तो आप मेरी पूजा क्यों नहीं करते हैं तो अटल जी ने जवाब दिया राम हमारे लिए मर्यादा के प्रतीक हैं, राम हमारे लिए आदर्श हैं,'राम हमारे लिए आराध्य हैं, राम हमारे लिए देवतुल्य हैं, राम वह हैं जो पिता का वचन निभाने के लिए 14 साल वनवास में रहे, राम वह हैं जिसने लंका का नाश किया, राम चरित्र का नाम हैं, राम आदर्श का नाम हैं, राम के नाम में चरित्र होना चाहिए वरना तो हराम में भी राम लिखा हुआ है। राम का नाम लगाने भर से आपके गुनाह नहीं छिप जाएंगे। सुखराम नाम था ना मान्यवर, बेड के नीचे रुपया मिला था।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें