‘सरके चुनर तेरी’ गाना विवाद पर संजय दत्त ने मांगी माफी, बोले- मुझे…; अब 50 बच्चों को पढ़ाएंगे
Sarke Chunar Teri song controversy: अभिनेता संजयदत्त रविवार को सरिता विहार के जसोला स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय पहुंचे थे। आयोग ने उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने आयोग से माफी मांगी। वहीं, अभिनेत्री नोरा फतेही लगातार दूसरी बार पेश नहीं हुईं।

Sarke Chunar Teri song controversy: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त ने राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंचकर माफी मांगी है। ये माफी ‘सरके चुनर तेरी’ गीत से छिड़े विवाद पर सामने आया है। अभिनेता संजयदत्त रविवार को सरिता विहार के जसोला स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय पहुंचे थे। आयोग ने उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने आयोग से माफी मांगी। वहीं, अभिनेत्री नोरा फतेही लगातार दूसरी बार पेश नहीं हुईं।
मीडिया से बात किए बिना ही रवाना हुए संजय
आयोग ने गीत के कथित अश्लील बोल पर संज्ञान लेते हुए दोनों कलाकारों को नोटिस जारी कर पहले 8 अप्रैल को तलब किया था, लेकिन निजी कारणों का हवाला देकर वे उपस्थित नहीं हुए थे। इसके बाद आयोग ने दोबारा तारीख तय की थी। पूछताछ के बाद संजय दत्त मीडिया से बिना बातचीत किए रवाना हो गए।
विवादित गीत पर जताया खेद, क्या तर्क दिया
उनके वकील हेमंत शाह ने बताया कि अभिनेता ने आयोग की अध्यक्ष से गीत के विवादित बोल को लेकर खेद जताया है। उन्होंने कहा कि जब गीत की शूटिंग हुई थी, तब यह कन्नड़ भाषा में था और संजय दत्त को इसके बोल की जानकारी नहीं थी। बाद में हिंदी डबिंग के दौरान शब्दों का अर्थ विवादित हो गया, जिस पर महिलाओं ने आपत्ति जताई।
50 आदिवासी बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाया
वकील के मुताबिक, संजय दत्त ने स्पष्ट किया कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने एक अच्छा काम करने का संकल्प लिया है। वकील के मुताबिक, उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी के तहत 50 आदिवासी बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का संकल्प भी लिया है। अब आयोग नोरा फतेही की अनुपस्थिति पर आगे की कार्रवाई पर विचार कर रहा है।
नोरा फतेही को भी आने को कहा गया था
आपको बताते चलें कि राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने अभिनेत्री नोरा फतेही को 'सरके चुनर तेरी' गाने के संबंध में उसके समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने का सोमवार को अंतिम अवसर देते हुए अगली सुनवाई के लिए 27 अप्रैल की तारीख तय की थी। आयोग ने गीत के कथित आपत्तिजनक बोल के मामले का स्वत: संज्ञान लेकर मामले में सोमवार को सुनवाई की।
आयोग के सामने नोरा का वकील पेश हुआ
सुनवाई के दौरान फतेही की ओर से उनके वकील आयोग के समक्ष पेश हुए। हालांकि, आयोग ने उनके वकील के माध्यम से किए गए अभ्यावेदन को स्वीकार नहीं किया और अभिनेत्री को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया। आयोग ने कहा, ''नोरा फतेही को 27 अप्रैल, 2026 को आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया जाता है।''
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें

