ब्राह्मणों पर विवादित बोल वाला बवाल क्या, हंगामा बढ़ते देख देवता बताने लगे सपा नेता

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा/गाजियाबाद
Follow us on Google News
share

ब्राह्मणों पर एक 'अभद्र टिप्पणी' करते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद एक तरफ जहां राजकुमार भाटी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है तो दूसरी तरफ उनके खिलाफ महापंचायत का भी ऐलान किया गया है। उबाल और बवाल बढ़ते देख भाटी ने सफाई पेश की और हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए।

ब्राह्मणों पर विवादित बोल वाला बवाल क्या, हंगामा बढ़ते देख देवता बताने लगे सपा नेता

समाजवादी पार्टी के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी की एक आपत्तिजनक टिप्पणी ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। ब्राह्मणों पर एक 'अभद्र टिप्पणी' करते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद एक तरफ जहां भाटी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है तो दूसरी तरफ उनके खिलाफ महापंचायत का भी ऐलान किया गया है। उबाल और बवाल बढ़ते देख भाटी ने सफाई पेश की और हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। उन्होंने इस दौरान ब्राह्मणों की तारीफ की और उन्हें ब्रह्म देवता कहकर सम्मान जाहिर करते हुए विवाद को शांत करने की भरसक कोशिश की। हालांकि, भाटी के बयान पर अब राजनीति तेज हो गई है। भाजपा नेता ने जहां भाटी के खिलाफ केस दर्ज कराया है तो यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी अखिलेश यादव से भाटी पर कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने 5 मई को दिल्ली के जवाहर भवन में 'जाति और साम्प्रदायिकता के विषाणु' नाम की एक पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में भाषण दिया था। इसी दौरान उनपर ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। वायरल हुए वीडियो में वह ब्राह्मणों को लेकर एक आपत्तिजनक बात कहते और फिर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर काफी आक्रोश फैल गया। वीडियो वायरल होने के बाद भाटी ने सफाई देते हुए कहा कि यह किताब जातियों को लेकर समाज में बने खराब मुहावरे, लोकोक्तियां और कहावतों को लेकर है। इसके बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने एक कहावत बताई जिससे एक पत्रकार उन्हें चिढ़ाया करते थे तो जवाब में उन्हें किसी ने ब्राह्मणों पर बनी कहावत सिखाई थी, लेकिन उन्होंने कभी इसका इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने कहा कि ऐसी कहावतें दोनों तरफ से हैं जो दूसरे समाज को अपमानित करती है।

सफाई, माफी... क्या बोले भाटी

भाटी ने आरोपों का खंडन करते हुए सफाई दी और पूरी बता बताने से पहले हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने कहा, '12 मिनट के भाषण से सात सेकेंड का क्लिप काटकर झूठा प्रचार किया जा रहा है कि मैंने ब्राह्मणों का अपमान किया है। सबसे पहले मैं बिना शर्त, बिना लाग लपटे के... यदि मेरे शब्दों से ब्राह्मण भाइयों का दिल दुखा है तो तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मेरा कोई ऐसा इरादा नहीं था। सच्चा समाजवादी कभी किसी जाति या धर्म को अपमानित नहीं करेगा। मैं ब्राह्मणों का बहुतों सम्मान करता हूं। ब्राह्मण समाज में एक से एक विद्वान, राष्ट्रभक्त, योद्धा और बुद्धिजीवी हुए हैं।'

भाटी ने कहा कि जब वह पत्रकार थे तब उन्हें एक साथी 'गुर्जर-अहीर' को लेकर एक कहावत से चिढ़ाते थे तो उन्हें किसी ने ब्राह्मणों पर एक कहावत सिखाते हुए जवाब देने की सलाह दी थी। लेकिन उन्हें यह अच्छा नहीं लगा और कभी इसका इस्तेमाल भी नहीं किया। भाटी ने कहा कि उन्होंने यह कहावत सुना दी,जो नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा, 'मैं स्वीकार करता हूं कि बहुत गंदा और अपमान जनक दोहा है, मेरी गलती थी कि मैंने उसका जिक्र किया। ब्राह्मण समाज शिक्षित और समझदार माना जाता है। इतनी जल्दी बहकावे में मत आया करो, ब्राह्मण बंधुओं, ब्रह्म देवताओं, पूरी बात समझ लिया करो। पूरा वीडियो आप सुन लेंगे तो शिकायत दूर हो जाएगी।'

भाटी के खिलाफ महापंचायत का ऐलान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी से उबाल आ गया है। ब्राह्मण समाज ने मंगलवार को नाराजगी जताते हुए 15 मई को महापंचायत बुलाई है। गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी के ब्रह्मपुरी में मंगलवार को ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। इसमें सपा नेता के बयान पर आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही शुक्रवार को शाम चार बजे भगवान परशुराम धर्मशाला में महापंचायत बुलाने का फैसला लिया गया। ब्राह्मण नेता पंडित पीताम्बर शर्मा ने कहा कि समाज को बांटने और एक वर्ग विशेष को अपमानित करने वाली राजनीति ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। महापंचायत में सर्व समाज के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। समाज को आपस में लड़ाकर राजनीति चमकाने वालों को दादरी की जनता लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।

भाजपा नेता ने मुकदमा दर्ज कराया

भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष अजय शर्मा की शिकायत पर कविनगर पुलिस ने सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनपर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्यता फैलाने का आरोप लगाया गया है। अजय शर्मा ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि भाटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी की। उन्होंने ब्राह्मण समाज की तुलना अनैतिक कार्य करने वाली महिलाओं से करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इससे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।