नूंह में एनकाउंटर के दौरान बवाल, अपराधी को पुलिस से छुड़ा ले गई भीड़
हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात अपराधी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पास के गांव से जुटी लोगों की भारी भीड़ ने पुलिस के साथ हाथापाई की और अपराधी को छुड़ाकर ले गए।

हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात अपराधी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पास के गांव से जुटी लोगों की भारी भीड़ ने पुलिस के साथ हाथापाई की और अपराधी को छुड़ाकर ले गए। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात घूसपैठी गांव के लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों और सरियों का इस्तेमाल किया और अपराधी और पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की।
नूंह पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस दल कुख्यात अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शाहिद नूंह जिले में सक्रिय एक कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर है। वह कई गंभीर अपराधों में शामिल एक अत्यधिक संगठित आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।
पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि इस अफरा-तफरी के बीच, एक ग्रामीण ने यह भी दावा किया कि पुलिस और गौ रक्षकों ने उसे गोली मार दी है। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां वह पूरी तरह ठीक पाया गया। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाए जाने के बाद शाहिद के साथी वारिस को गिरफ्तार कर लिया गया। वारिस के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ है। शाहिद और वारिस दोनों नूंह जिले के खरखड़ी गांव के रहने वाले हैं। सदर तावडू थाने में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस दल के खिलाफ भ्रामक दावा करने वाले एक व्यक्ति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


