नौका पर्यटन के लिए 117 करोड़ रुपये; दिल्ली के बजट में टूरिज्म और मनोरंजन के लिए और क्या?
- इसमें नौका पर्यटन और ब्रांडिंग के लिए 117 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें कला संस्कृति, फिल्म महोत्सव और मैथिली और भोजपुरी ऐकेडमी खोलने जैसे प्रावधान की बात कही गई है।

दिल्ली की नई भाजपा सरकार ने अपने बजट में मनोरंजन और टूरिज्म के लिए खास जोर दिया है। इसमें नौका पर्यटन और ब्रांडिंग के लिए 117 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें कला संस्कृति, फिल्म महोत्सव और मैथिली और भोजपुरी ऐकेडमी खोलने जैसे प्रावधान की बात कही गई है।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी भाषाई विरासत को संरक्षित और सशक्त करना है। विश्व को विश्व पर्यटन का केंद्र बनाने के लिए पिछले वर्ष की तुलना में डबल यानी 117 करोड़ के खर्च का प्रस्ताव रखती हूं। इसमें एक ओर सोनिया विहार से जगतपुर तक यमुना में नौका पर्यटन भी शुरू किया जाएगा। दूसरी ओर दिल्ली की ब्रान्डिंग की जाएगी। कि दिल्ली देश का जरूरी हिस्सा है, इससे देश में पॉजिटिव छवि पहुंचाई जाएगी।
फेलोशिप के लिए 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा बजट में 139 करोड़ रुपये कला संस्कृति को बढ़ावा देने किए आवंटित किए गए हैं। इससे राजधानी में अलग-अलग संस्कृति के लोगों को बढ़ावा दिया जा सके। फिल्म महोत्सव जैसे कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव आयोजित करने की बात कही गई है। इसके लिए 30 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।
सीएम रेखा गुप्ता ने टूरिज्म, आर्ट, लेंग्वेज और कल्चरल प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बताया। विरासत और विकास की सोच के साथ दिल्ली को विश्व पर्यटन का केंद्र बनाना है। रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अभी तक लड़ाई-झगड़े, गाली गलोज, तू-तू मैं-मैं था। पर अब हमारी सरकार का संकल्प है कि दिल्ली को विश्व मानचित्र पर पर्यटन का एक केंद्र बनाना है।