
गाजीपुर में रोहित गुर्जर हत्याकांड के विरोध में हुई महापंचायत, BJP और AAP विधायक भी हुए शामिल
दिल्ली के गाजीपुर गांव में 9 मार्च को हुए रोहित हत्याकांड में आरोपियों पर कार्रवाई के लिए 23 मार्च को महापंचायत का आयोजन किया गया। सर्व समाज समिति द्वारा आयोजित इस महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
दिल्ली के गाजीपुर गांव में 9 मार्च को हुए रोहित हत्याकांड में आरोपियों पर कार्रवाई के लिए 23 मार्च को महापंचायत का आयोजन किया गया। सर्व समाज समिति द्वारा आयोजित इस महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। जहां लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई के साथ ही रोहित के परिजनों को लिए सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग की। महापंचायत के दौरान भाजपा विधायक रविन्द्र नेगी, आप विधायक कुलदीप कुमार, पालम-360 के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी और पिंकी चौधरी महापंचायत में शामिल हुए।
महापंचायत में शामिल भाजपा विधायक रविन्द्र नेगी ने कहा कि आरोपियों ने रोहित को जिस तरह से मंडी में घेर कर हत्या की है, उससे स्पष्ट है कि वह इलाके में खौफ फैलाना चाहते थे। पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करे और बाकि आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करे। आरोपियों पर की गई सख्त कार्रवाई पुलिस के लिए लोगों में विश्वास पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी ऐसे आपराधिक तत्व को बर्दास्त नहीं किया जाएगा तो विशेष तौर पर एक सामाज के लोगों को निशाना बनाएंगे।
महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग : 23 मार्च को गाजीपुर गांव में हुई महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। महापंचायत में दिल्ली देहात, गाजीपुर सहित पास के सभी गांव और उत्तर प्रदेश से गुर्जर समाज के लोगों के अलावा बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों के लोग शामिल हुए। महापंचायत के आयोजन की सूचना के बाद पुलिस ने विशेष तैयारी की थी।
पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग
महापंचायत के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि युवक की हत्या जिस तरह से घेर कर की गई है। उन्होंने कहा कि पूरा समाज रोहित के परिवार के साथ है और अंत तक परिवार के साथ रहेगा। मंच पर मौजूद सभी सहित सम्बोधनकर्ताओं ने एक मत होकर रोहित के परिजनों को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। उनका कहना था कि इस मुआवजे से रोहित की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन उसके परिवार को आर्थिक मदद जरूर मिलेगी क्योंकि रोहित परिवार में सबसे बड़ा और कमाने वाला बेटा था।





