Hindi Newsएनसीआर Newsrohit godara gang 7 sharpshooters arrested from sonipat
बड़ी वारदात की थी तैयारी, रोहित गोदारा गैंग के 7 शार्प शूटर अरेस्ट; सोनीपत में ऐक्शन

बड़ी वारदात की थी तैयारी, रोहित गोदारा गैंग के 7 शार्प शूटर अरेस्ट; सोनीपत में ऐक्शन

संक्षेप:

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की सोनीपत यूनिट ने कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और नवीन बाक्सर गैंग के 7 शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बड़ी संख्या में विदेशी अवैध हथियार मिले हैं। 

Mon, 1 Dec 2025 04:27 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की सोनीपत यूनिट ने कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और नवीन बाक्सर गैंग के 7 शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से भारी संख्या में विदेशी अवैध हथियार मिले हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ कटवालिया, मोहम्मद साजिद, मानव कुमार, विकास पाल, हैप्पी सिंह, जबर जंग सिंह और विजय कुमार के रूप में हुई है। मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोनीपत, पंजाब, यूपी और बिहार के रहने वाले

सभी आरोपी सोनीपत, पंजाब, यूपी और बिहार के रहने वाले हैं और लंबे समय से गैंग के लिए काम कर रहे थे। इनकी उम्र 23 से 29 साल के बीच है।

उत्तर भारत में बड़ी वारदात की थी तैयारी

सोनीपत के रहने वाले रोहित उर्फ कटवालिया ने सभी शार्प शूटरों को सोनीपत में बुलाया था। गैंग उत्तर भारत में एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। आरोपी हथियारों की आपूर्ति, पैसों की व्यवस्था, टारगेट की रेकी और फायरिंग की तैयारी कर रहे थे।

सोनीपत से गिरफ्तार

ये हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ़ में गैंगवार की बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस टीम ने इनको सोनीपत सेक्टर 7 के फ्लाईओवर से गिरफ्तार किया कर लिया। आरोपियों से 5 विदेशी, दो देसी पिस्टल, 122 राउंड 30 बोर, 75 राउंड 9 एमएम, कुल 197 जिंदा गोलियां और 8 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

अलग-अलग राज्यों के ठिकाने कर रहे थे इस्तेमाल

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से अलग-अलग राज्यों के सुरक्षित ठिकानों का उपयोग कर रहे थे। एसटीएफ अब इनसे गैंग की अगली गतिविधियों, फंडिंग और हथियार सप्लाई की जानकारी निकाल रही है। गिरोह के कई लिंक अभी जांच के दायरे में हैं।

विदेश में बैठकर चलाता है नेटवर्क

रोहित गोदारा गैंग लंबे समय से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में सक्रिय है। गैंग का सरगना रोहित गोदारा, नवीन बाक्सर, महेन्द्र साहरण, वीरेंद्र चारण, राहुल रिनाऊ और मनोज दिग्गू फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भाग चुके हैं और वहीं बैठकर गैंग चलाते हैं। विदेश में बैठकर यह गैंग फिरौती, सुपारी किलिंग और हमला करवाने का नेटवर्क चलाता है।

रिपोर्ट- मोनी देवी

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।