Hindi Newsएनसीआर NewsRetired CAG Officer and Wife Duped in 18 Day Cyber Digital Arrest more than 2 Crore fraud
पूर्व कैग अफसर को पत्नी सहित 18 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, गिरफ्तारी का डर दिखा 2.13 करोड़ ठगे

पूर्व कैग अफसर को पत्नी सहित 18 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, गिरफ्तारी का डर दिखा 2.13 करोड़ ठगे

संक्षेप:

गुड़गांव में रिटायर्ड कैग अफसर और उनकी पत्नी को साइबर ठगों ने 18 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान वीडियो कॉल से उन पर लगातार नजर रखी। अरेस्टिंग का डर दिखाकर 2.13 करोड़ ठग लिए।

Feb 11, 2026 09:56 am ISTGaurav Kala बल्लभगढ़
share Share
Follow Us on

गुड़गांव में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सेवानिवृत्त कैग अधिकारी और उनकी पत्नी को साइबर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग का फर्जी आरोप लगाकर 18 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा और गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनके खातों से कुल 2.13 करोड़ रुपये ठग लिए। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर‑64सी निवासी पीड़ित इंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी को उन्हें वाट्सएप कॉल के जरिए ठगों ने संपर्क किया और खुद को सीबीआई, ईडी और मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताकर डराया। ठगों ने कहा कि उनके साथ मनी लॉन्ड्रिंग का एक मामला जुड़ा है और नरेश गोयल नामक व्यक्ति से 20 लाख रुपये की मांग की जा रही है।

वीडियो कॉल से लगातार नजर रखी

ठगों ने पीड़ित दंपति पर वीडियो कॉल के जरिए लगातार निगरानी रखी और फर्जी लेटरहेड पर ईडी, सीबीआई और सुप्रीम कोर्ट के दस्तावेज दिखाकर गिरफ्तारी और संपत्ति जब्त करने की धमकी दी। उन्हें घर से बाहर निकलने और किसी से बात करने से भी मना किया गया।

डर के चलते करोड़ों लुटाए

डर और मानसिक दबाव के चलते पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 2 करोड़ 13 लाख 16 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी का अहसास होने पर इंद्र कुमार ने 9 फरवरी को साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई।

उधर, साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बैंक खातों की पड़ताल शुरू कर दी है और आरोपी ठगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि ऐसे मामले आमतौर पर फर्जी कॉल और डिजिटल माध्यम से किए जाते हैं, इसलिए नागरिकों को किसी भी जांच एजेंसी के नाम पर फोन या संदेश आने पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
;;;