Hindi Newsएनसीआर Newsrepublic day high tech arrangements this year ai based traffic plan for kartavya path
इस बार 26 जनवरी पर हाईटेक इंतजाम; AI, कार-कॉलिंग से कर्तव्य पथ का सफर होगा आसान

इस बार 26 जनवरी पर हाईटेक इंतजाम; AI, कार-कॉलिंग से कर्तव्य पथ का सफर होगा आसान

संक्षेप:

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गणतंत्र दिवस के लिए हाईटेक इंतजाम किए हैं। पहली बार एआई वीडियो के जरिए पार्किंग और रास्तों की जानकारी दी जा रही है। भीड़ रोकने के लिए कार कॉलिंग की सुविधा भी इस बार उपलब्ध होगी। 

Jan 20, 2026 06:04 pm ISTKrishna Bihari Singh भाषा, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गणतंत्र दिवस और बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए कड़ी सुरक्षा के मद्देनजर आवाजाही के आधुनिक इंतजाम किए हैं। पहली बार एआई आधारित वीडियो के जरिए लोगों को पार्किंग और रास्तों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही समारोह के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार-कॉलिंग प्रणाली शुरू की गई है। इसकी मदद से लाउडस्पीकर के माध्यम से वाहनों को मौके पर बुलाया जाएगा। गूगल मैप्स का भी सहारा लिया जा रहा है और सुरक्षाकर्मियों के लिए शटल सेवा भी उपलब्ध कराई गई है। सहायता केंद्रों की संख्या भी बढ़ाकर 12 कर दी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पहली बार एआई वीडियो का इस्तेमाल

ट्रैफिक पुलिस ने पहली बार एआई की मदद से विस्तृत एनिमेटेड वीडियो बनाए हैं जिनमें मेहमानों के आनेए गाड़ी से उतरने और पार्किंग की पूरी योजना दिखाई गई है। अधिकारियों के मुताबिक इन वीडियो का मकसद आने वाले लोगों को पहले से ही रास्तों और पार्किंग की व्यवस्था की जानकारी देना है।

कैसे उपलब्ध होंगे ये VIDEO

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, ये वीडियो रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं और मेहमान इन्हें अपने पार्किंग पास पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी देख सकते हैं। इन वीडियो में कार्यक्रम के दिन कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने, वाहन से उतरने और पार्किंग करने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया है।

पार्किंग के लिए कुल 22 स्थान

पुलिस के अनुसार, पार्किंग व्यवस्था के लिए कुल 22 स्थान बनाए गए हैं जहां करीब 8,000 वाहन खड़े किए जा सकते हैं। हर साल गणतंत्र दिवस परेड के लिए लगभग 77,000 पास जारी किए जाते हैं जिनमें से करीब 8,000 पास उन लोगों के लिए होते हैं जो अपने निजी वाहनों से आते हैं।

सुरक्षाकर्मियों के लिए शटल बस सेवा

इस साल एक नई पहल करते हुए गणतंत्र दिवस की ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के लिए शटल बस सेवा शुरू की गई है। यह सेवा खान मार्केट, अमृता शेरगिल मार्ग, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन और एचसी माथुर लेन से चलाई जाएगी जो हर 10 मिनट में उपलब्ध होगी ताकि कर्मी अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें।

गूगल मैप करेगा मदद

आमंत्रित मेहमान और टिकट धारक गणतंत्र दिवस पर अपने तय पार्किंग स्थल तक पहुंचने के लिए गूगल मैप या मैप प्लस का सहारा ले सकते हैं। ये डिजिटल प्लेफॉर्म कर्तव्य पथ तक जाने के लिए सही रास्ते और आवंटित पार्किंग की सटीक जानकारी देंगे।

इस साल 12 सहायता केंद्र

अधिकारियों के अनुसार, डिजिटल सुविधाओं के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस ने जमीनी स्तर पर भी मदद के इंतजाम बढ़ाए हैं। इस साल मुख्य जगहों पर 12 सहायता केंद्र बनाए गए हैं जबकि पहले इनकी संख्या महज दो थी। इन केंद्रों पर तैनात कर्मचारी पार्किंग, पैदल रास्तों और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में लोगों का मार्गदर्शन करेंगे।

इस बार कार कॉलिंग व्यवस्था

समारोह खत्म होने के बाद भीड़ से बचने और मेहमानों की सुरक्षित वापसी के लिए इस साल कार कॉलिंग व्यवस्था शुरू की गई है। इसके जरिए मेहमान बाहर निकलते समय वहां मौजूद अधिकारी को जानकारी देंगे जिसके बाद पार्किंग में लगे लाउडस्पीकर से गाड़ी का नंबर या ड्राइवर का नाम पुकारा जाएगा।

ये भी पढ़ें:भोजशाला में बसंत पंचमी पर तैयारी; हिंदू-मुस्लिम पक्ष से बात, किसने क्या कहा?
ये भी पढ़ें:नोएडा: 4 दिन बाद भी पानी में गुम इंजीनियर की कार, निकालने को लेकर क्या तैयारी?
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 40 की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश येलो अलर्ट

काम करेगा स्पेशल कंट्रोल रूम

ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल के लिए 26 जनवरी को एक विशेष नियंत्रण कक्ष काम करेगा जिसमें पुलिस, दमकल और अन्य इमरजेंसी सेवाओं के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी निर्देशों का पालन करें और आने-जाने के लिए ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन और डिजिटल मैप का इस्तेमाल करें।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।