Hindi Newsएनसीआर NewsRenowned Sculptor Ram V Sutar Creator of Statue of Unity Passes Away
राम सुतार नहीं रहे, दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को भी दिया था आकार

राम सुतार नहीं रहे, दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को भी दिया था आकार

संक्षेप:

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के शिल्पकार पद्म भूषण राम सुतार का 100 वर्ष की आयु में नोएडा में निधन हो गया है, जिससे कला और संस्कृति जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Dec 18, 2025 09:16 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

देश के महान मूर्तिकार राम वंजी सुतार, जिन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को आकार दिया, अब हमारे बीच नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद कल देर रात नोएडा के सेक्टर-19 स्थित उनके निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 100 वर्ष के थे। आज उनका अंतिम संस्कार सेक्टर-94 में किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लंबी बीमारी के बाद निधन

कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे पद्म भूषण से सम्मानित राम सुतार ने नोएडा में अपने घर पर ही आखिरी सांस ली। उनके निधन से कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बेटे अनिल सुतार, जो खुद एक कुशल शिल्पकार हैं, ने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया है।

एक शिल्पकार जो इतिहास को पत्थर में उकेरता रहा

राम सुतार ने महज एक मूर्तिकार के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र के गौरव को जीवंत करने वाले कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाई। सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी हो या महात्मा गांधी की ध्यानमग्न मुद्रा वाली प्रतिमाएं , उनके हाथों से निकली हर रचना देश की स्मृतियों में अमर हो गई। 1925 में महाराष्ट्र के एक साधारण परिवार में जन्मे सुतार ने छेनी-हथौड़ी से सपनों को तराशा और भारत को विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।