पिछली सरकारों के दुष्कर्मों का प्रभाव दिल्ली की जनता भुगत रही : CM रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को राजधानी के सुनहरी नाले पर डीसिल्टिंग के काम का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने पिछली कांग्रेस और ‘आप’ सरकारों के जमकर घेरा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोग अभी भी पिछली सरकारों की गलतियों का नतीजा भुगत रहे हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को राजधानी के सुनहरी नाले पर डीसिल्टिंग के काम का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने पिछली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) सरकारों के जमकर घेरा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोग अभी भी पिछली सरकारों की गलतियों का नतीजा भुगत रहे हैं। हम उन्हें सुधारने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। नतीजे जरूर आएंगे, हालांकि इसमें थोड़ा समय लग सकता है।
इस दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुनहरी नाले में चल रहे डीसिल्टिंग के काम का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "यह एक किलोमीटर लंबा नाला, जिसमें आस-पास की सभी कॉलोनियों का पानी आता है, 15 साल पहले 2010 में बनाया गया था। लेकिन सबसे हैरानी की बात यह है कि इतना बड़ा नाला होने के बावजूद, इस पर कोई कवर नहीं था, कोई स्लैब नहीं था और कोई आउटलेट नहीं था जिससे इसकी सफाई की जा सके।
इतना बड़ा नाला तब बनाया गया था और किसी ने इसकी ढलान चेक नहीं किया। जहां नाले को पानी ले जाना चाहिए, वहां ढलान ज्यादा है और दूसरी तरफ कम है। आप देख सकते हैं कि यहां कितनी सारी गाद जमा हो गई है। हम पिछली सरकारों की गलतियों को सुधारने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। नतीजे जरूर आएंगे, हालांकि इसमें थोड़ा समय लग सकता है। लोक निर्माण मंत्री (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा भी उनके साथ रहे।





