Hindi Newsएनसीआर Newsrekha gupta parvesh verma bjp cabinet oath in delhi
दिल्ली में 'रेखाराज' का आगाज, 6 मंत्रियों संग शपथ; पर आगे है 5 मुश्किलों वाला 'अग्निपथ'

दिल्ली में 'रेखाराज' का आगाज, 6 मंत्रियों संग शपथ; पर आगे है 5 मुश्किलों वाला 'अग्निपथ'

संक्षेप:

मैं रेखा गुप्ता.... दिल्ली की ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इन तीन शब्दों के गूंजते ही राजधानी में 'रेखाराज' का आगाज हो गया है। छह मंत्रियों ने भी शपथ ली। भाजपा सरकार के सामने कई चुनौतियां हैं।

Thu, 20 Feb 2025 12:40 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मैं रेखा गुप्ता.... दिल्ली की ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इन तीन शब्दों के गूंजते ही राजधानी में 'रेखाराज' का आगाज हो गया है। 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भाजपा की ओर से शालीमार बाग की विधायक रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। रेखा गुप्ता के साथ उनके 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। रेखा गुप्ता के बाद अरविंद केजरीवाल को परास्त करने वाले प्रवेश वर्मा ने शपथ ली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा के अलावा मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, रविंद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह को एलजी वीके सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत करीब 50 हजार लोगों की मौजूदगी में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिस रामलाली मैदान से कभी अरविंद केजरीवाल का उभार हुआ था वहीं भाजपा की नई सरकार ने आकार लिया है।

शपथ ग्रहण के बाद अब रेखा गुप्ता के सामने उन वादों को पूरा करने की चुनौती है, जिन पर भरोसा करके दिल्ली की जनता ने 48 सीटों पर कमल खिलाया है। रेखा गुप्ता के सामने 4 मुश्किलें भी हैं, जिसकी वजह से कहा जा रहा है कि उन्हें शपथ के बाद अग्निपथ पर चलना होगा।

ये भी पढ़ें:RSS की स्वंयसेवक, स्टूडेंट लीडर और अब दिल्ली की CM; रेखा गुप्ता का 30 साल का सफर

1. सड़क, सीवर और पानी, दिल्ली तुरंत चाहती है 3 मुश्किलों से निजात

जिस समय रेखा गुप्ता ने सरकार की कमान संभाली है दिल्ली टूटी सड़कों, बजबजाती सीवर लाइनों और अधिकतर घरों में गंदे पानी की आपूर्ति से राजधानी के करोड़ों लोग परेशान हैं। लोग इन तीन समस्याओं को जल्द दूर होते देखना चाहते हैं।

2. मुफ्त वाली स्कीमों का भार, महिलाओं को मासिक 2500 रुपए देने की चुनौती

भाजपा सरकार इस वादे के साथ सत्ता में आई है कि आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान दी जा रही मुफ्त सुविधाओं को जारी रखा जाएगा। रेखा गुप्ता को एक तरफ जहां मुफ्त बिजली, पानी जैसी सुविधाओं को जारी रखना है तो दूसरी तरफ 'महिला समृद्धि योजना' के तहत महिलाओं को मासिक 2500 रुपए भी देने हैं।

3. यमुना की सफाई आसान नहीं, तीन साल का टारगेट

भाजपा सरकार को तीन साल के भीतर यमुना को साफ करके दिखाना है। भाजपा ने यमुना के प्रदूषण को चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बनाया था। पार्टी ने संकल्प पत्र में वादा किया है कि यमुना को साफ किया जाएगा और तीन साल के भीतर रिवर फ्रंट का निर्माण किया जाएगा। यमुना की मौजूदा हालत को देखते हुए यह काम आसान नहीं होने वाला है।

4. इतना पैसा कहां से आएगा?

रेखा गुप्ता सरकार को जहां एक तरफ कई बड़े वादों को पूरा करना है तो उनके सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि दिल्ली सरकार के खजाने की हालत बहुत अच्छी नहीं है। दिल्ली सरकार का बजट लंबे समय से सरप्लस में रहा है, लेकिन अब यह घाटे में जाने की कगार पर है। सड़कों की स्थिति सुधारने, सीवर सिस्टम में बदलाव, घर-घर साफ पानी पहुंचाने और यमुना सफाई जैसे कामों में जहां भारी-भरकम निवेश करना होगा तो दूसरी तरफ मुफ्त वाली स्कीमों और महिला समृद्धि स्कीम से खजाने पर बहुत बोझ बढ़ने वाला है।

5. पार्टी नेताओं का विश्वास और सहयोग हासिल करना होगा

पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता के सामने एक चुनौती पार्टी के सभी नेताओं और विधायकों का सहयोग हासिल करना भी है। पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करके रेखा गुप्ता को मौका दिया है। ऐसे में उन्हें सभी का दिल जीतना होगा ताकि टीम एकजुट होकर वह सपने पूरे कर सके जो दिल्लीवालों को दिखाए गए हैं।

ये भी पढ़ें:'शीशमहल' का क्या होगा, रेखा गुप्ता ने शपथ से पहले ही कर लिया बड़ा फैसला
Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।