दिल्ली में सीएम रेखा ने 120 मिस्ट स्प्रे का किया उद्घाटन, इस इलाके की हवा करेंगे साफ

Feb 14, 2026 08:50 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

रेखा सरकार क्लीन एयर, क्लीन दिल्ली पहल के तहत शहर की हवा साफ करने में जुटी हुई हैं। इस पहल के मद्देनजर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का उद्घाटन किया है।

दिल्ली में सीएम रेखा ने 120 मिस्ट स्प्रे का किया उद्घाटन, इस इलाके की हवा करेंगे साफ

रेखा सरकार क्लीन एयर, क्लीन दिल्ली पहल के तहत शहर की हवा साफ करने में जुटी हुई हैं। इस पहल के मद्देनजर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे परिसर में 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का उद्घाटन किया। ये मिस्ट स्प्रे सिस्टम जीएमआर ग्रुप द्वारा एयरपोर्ट परिसर में लगाए गए हैं, जिनका उद्देश्य धूल कणों को नियंत्रित कर यात्रियों को बेहतर वायु गुणवत्ता उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक तरीके से अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक रणनीतियों पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि राजधानी की प्रमुख सड़कों और 143 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों पर पहले ही मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा 46 मेट्रो स्टेशनों पर रियल-टाइम मॉनिटरिंग नेटवर्क स्थापित किया गया है, जो देश के किसी भी शहर में सबसे बड़ा नेटवर्क है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘वायु रक्षक’ पहल के तहत प्रदूषण नियंत्रण मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। एयरपोर्ट पर लगाए गए ये सिस्टम राजधानी की पर्यावरणीय छवि को मजबूत करेंगे और यात्रियों को स्वच्छ वातावरण का अनुभव देंगे। उन्होंने इस पहल के लिए जीएमआर ग्रुप का आभार भी जताया।

दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, भविष्य में एयरपोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में धूल नियंत्रण को और मजबूत करने के लिए इन मिस्ट सिस्टम को 600 पोल तक विस्तारित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार 2029 तक सार्वजनिक बस बेड़े का पूर्ण विद्युतीकरण, मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, ईवी चार्जिंग ढांचे का विकास, शहरभर में 1,000 से अधिक वाटर स्प्रिंकलर की तैनाती और निर्माण स्थलों पर एआई आधारित डस्ट मॉनिटरिंग लागू करने की दिशा में काम कर रही है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।