रेखा गुप्ता दिल्ली की नई CM, राजधानी में चौथी महिला मुख्यमंत्री; 3 वजहों से मौका
Delhi New CM: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। रेखा गुप्ता अब दिल्ली के नई मुख्यमंत्री होंगी। कल दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रामलीला मैदान में वह मंत्रियों के साथ शपथ लेंगी।

Delhi New CM: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। रेखा गुप्ता अब दिल्ली के नई मुख्यमंत्री होंगी। कल दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रामलीला मैदान में वह मंत्रियों के साथ शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले आतिशी मार्लेना, शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की महिला सीएम रही हैं। रेखा गुप्ता भाजपा की 5वीं महिला मुख्यमंत्री हैं।
रेखा गुप्ता पहली बार की विधायक हैं। उन्होंने शालीमारबाग सीट से 29 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। अब तक सबसे प्रबल दावेदार बताए जा रहे प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ की मौजूदगी में रेखा गुप्ता के नाम पर विधायकों ने सहमति की मुहर लगाई। 8 फरवरी को भाजपा की जीत के बाद से ही नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलों का दौर चल रहा था। रेस में करीब एक दर्जन नेताओं के नाम गिनाए जा रहे थे।
इन 3 वजहों से रेखा गुप्ता को मौका
पहली वजह- रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे कई वजहें हैं। मुख्यतौर पर पहली वजह महिला कार्ड है। एक महिला मुख्यमंत्री की सत्ता से विदाई के बीच भाजपा ने एक अन्य महिला को ही दिल्ली संभालने का मौका दिया है। दिल्ली के चुनाव में महिला वोटर्स को लेकर भाजपा और आप में काफी होड़ दिखी थी। भाजपा ने रखा गुप्ता को सीएम बनाकर अरविंद केजरीवाल को भी राजनीतिक रूप से बड़ा जवाब दिया है, जिन्होंने चुनाव में जीत मिलने पर आतिशी को हटाकर खुद सीएम बनने का ऐलान किया था।
दूसरी वजह- रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने वैश्य समाज को भी साधा है। वैश्य समाज को भाजपा का कट्टर समर्थक माना जाता रहा है। ऐसे में भाजपा ने एक वैश्य सीएम देकर समुदाय को रिटर्न गिफ्ट दिया है।
तीसरी वजह- रेखा गुप्ता का संघ परिवार से तीस साल पुराना नाता है। वह छात्र राजनीति से ही सक्रिय रही हैं। भाजपा के छात्र संगठन में भी लंबे समय तक काम कर चुकी हैं। 1996-97 में दिल्ली छात्र संघ की अध्यक्ष रह चुकी हैं। गुप्ता ने भाजपा दिल्ली में महिला मोर्चा की महासचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य के रूप में भी कार्य किया है।
अब तक कौन-कौन दिल्ली में बना सीएम
रेखा गुप्ता दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री हैं। अंतरिम सरकार के दो सीएम को जोड़ लें तो वह 10वीं मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली में इससे पहले आतिशी, अरविंद केजरीवाल, शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज, साहिब सिंह वर्मा, मदनलाल खुराना, गुरमुख निहाल सिंह और ब्रह्म प्रकाश को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला।
27 साल बाद दिल्ली में भाजपा का CM
27 साल बाद भाजपा को दिल्ली में सरकार बनाने का मौका मिला है। इससे 1993 से 1998 तक राजधानी दिल्ली में भाजपा की सरकार थी। लेकिन तब 5 साल में तीन बार मुख्यमंत्री बदलने की नौबत आ गई थी। क्रमश: मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज को सीएम की कुर्सी पर बिठाया गया था।
भाजपा का दूल्हा कौन, AAP ने बनाया था चुनाव का था मुद्दा
भाजपा की जीत होती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसे 'आप' की ओर से बड़ा मुद्दा बनाया गया था। अरविंद केजरीवाल ने बार-बार भाजपा को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के नाम की घोषणा करने की चुनौती दी थी। 'आप' ने इसे अपने कैंपेन का हिस्सा बनाते हुए पूछना शुरू कर दिया कि 'भाजपा का दूल्हा' कौन है? पार्टी ने एक अनोखा तरीका अपनाते हुए दिल्ली में कई जगह बैंड-बाजे के साथ खाली घोड़ा भी घुमाया। भाजपा ने बार-बार एक ही जवाब दिया कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और मुख्यमंत्री पद की घोषणा चुनाव बाद विधायक दल की बैठक में होगी।
भाजपा ने 48 सीटों पर खिलाया कमल
भाजपा ने करीब तीन दशक बाद दिल्ली में बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने 5 फरवरी को हुए मतदान में 48 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, पिछले दो चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली 'आप' 22 सीटों पर सिमट गई। 2020 में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने 63 और 2015 में 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2013 के चुनाव में भाजपा बहुमत से कुछ ही कदम दूर रह गई थी। तब ‘आप’ ने कांग्रेस के साथ मिलकर पहली बार सरकार बनाई थी। हालांकि, यह सरकार 49 दिन ही चल पाई थी।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


