Hindi Newsएनसीआर NewsRejected lover kills woman, hides body under parked car to stage accident in Greater Noida
ग्रेटर नोएडा में सिरफिरे आशिक ने ली युवती की जान, शव को कार के नीचे छुपाया; इस बात से था नाराज

ग्रेटर नोएडा में सिरफिरे आशिक ने ली युवती की जान, शव को कार के नीचे छुपाया; इस बात से था नाराज

संक्षेप:

पुलिस ने बताया कि दीपा रविवार रात काम के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। लगातार फोन बंद रहने के बाद उसके भाई ने पुलिस से संपर्क किया। अगले दिन सुबह उसका शव मिला, जिसके बाद बीटा-2 थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया।

Jan 14, 2026 12:03 am ISTSourabh Jain पीटीआई, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 सेक्टर में एक खड़ी कार के नीचे मिले 27 वर्षीय युवती के शव की गुत्थी सुलझा ली है और उसकी हत्या के आरोप में मंगलवार को एक आदमी को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने इस वारदात को तब अंजाम दिया, जब युवती ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने रोका तो आरोपी ने कर दी फायरिंग

इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ग्रेटर नोएडा) सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई है। जिसे धकिया वाले बाबा चौराहे के पास से पुलिस टीमों के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, ‘जब हमने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’

युवती का नाम था दीपा, कॉल सेंटर में करती थी नौकरी

उधर मृतक के बारे में बताते हुए पुलिस ने कहा कि मृतक युवती की पहचान दीपा के रूप में हुई है, जो कि यूपी के महोबा जिले की रहने वाली थी। उसका शव सोमवार को बीटा-2 सेक्टर में एक पार्क के पास खड़ी कार के नीचे मिला था। वह इलाके में अपने छोटे भाई के साथ किराए के फ्लैट में रहती थी और नोएडा के सेक्टर 60 में एक प्राइवेट कॉल सेंटर में काम करती थी।

घर से ऑफिस जाने के लिए निकली, फिर नहीं लौटी

पुलिस ने बताया कि दीपा रविवार रात काम के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल फोन बंद रहने के बाद उसके भाई ने पुलिस से संपर्क किया। अगले दिन सुबह उसका शव मिला, जिसके बाद बीटा-2 पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया।

गला दबा हत्या की फिर शव को खड़ी कार के नीचे छोड़ दिया

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह दीपा को जानता था और उससे प्यार करता था। पुलिस ने बताया कि, 'जब दीपा ने उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो उसने 11 जनवरी की रात को गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को एक खड़ी कार के नीचे रखकर इसे एक दुर्घटना दिखाने की कोशिश की।'

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, महिला का मोबाइल फोन, एक देसी पिस्तौल, एक इस्तेमाल किया हुआ कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।