लाल किले-इंडिया गेट पर धमाके और दिल्ली-NCR में कई जगह हिंसा का था प्लान, जांच में खुलासा
दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों को पता चला है कि आतंकी लाल किला, इंडिया गेट सहित दिल्ली-एनसीआर के महत्वपूर्ण स्थानों पर धमाके और हिंसा भड़काने की तैयारी कर रहे थे। हमलावरों को सीमापार से उनके आका निर्देश दे रहे थे।
दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों को पता चला है कि आतंकी लाल किला, इंडिया गेट सहित दिल्ली-एनसीआर के महत्वपूर्ण स्थानों पर धमाके और हिंसा भड़काने की तैयारी कर रहे थे। हमलावरों को सीमापार से उनके आका निर्देश दे रहे थे।
दिल्ली-एनसीआर में आतंकी थे सक्रिय : जांच एजेंसियों को पता चला है कि पकड़ा गया आतंकी मॉड्यूल इस साल जनवरी से राजधानी सहित एनसीआर में बड़े हमलों की साजिश रच रहा था। इसका मकसद बड़े पैमाने पर तबाही मचाना और सांप्रदायिक तनाव फैलाना था। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ में पता चला कि उनका निशाना लाल किला, इंडिया गेट, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, रेलवे स्टेशन और कई बड़े शॉपिंग मॉल थे।
हिंसा भड़काने की थी साजिश : एजेंसियों के मुताबिक, इस मॉड्यूल ने अमोनियम नाइट्रेट की बड़ी खेप जुटाई थी और करीब 200 से अधिक शक्तिशाली आईईडी तैयार करने की योजना बनाई थी। इन बमों को एक साथ दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के हाई-प्रोफाइल इलाकों में विस्फोट के लिए इस्तेमाल किया जाना था। सूत्रों के अनुसार, यह मॉड्यूल दिल्ली-एनसीआर में धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाकर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश में था।
सीमापार से आतंकियों को मिल रहे थे निर्देश
पता चला है कि इस साजिश के पीछे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग के कुछ कट्टरपंथी डॉक्टरों का नेटवर्क था, जिन्होंने एनसीआर में अपनी पकड़ बनाई थी। इन डॉक्टरों को सीमापार बैठे आतंकी संगठनों के हैंडलरों ने जोड़ा था ताकि उन पर किसी को शक न हो सके। इन्हें सीमापार से ही आतंकी संगठनों के आका निर्देश दे रहे थे और यहां बैठे आतंकी कार्य कर रहे थे
जैश-ए मोहम्मद के हैंडलर ने किया था बेनवाॅश
पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन डॉक्टरों की पहली मुलाकात विदेशी हैंडलरों से होने के बाद वे धीरे-धीरे कट्टरपंथ की ओर झुकने लगे। जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलरों ने उनका ब्रेनवॉश कर आतंकी गतिविधियों में शामिल किया। एजेंसियों का मानना है कि यह मॉड्यूल राजधानी में एक साथ कई जगह विस्फोट कर देशव्यापी दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था। जांच एजेंसियां विदेशी कनेक्शन खंगालने में जुटी हैं।





