Hindi Newsएनसीआर Newsred fort blast foreign handlers sent 42 bomb making videos
लाल किला धमाके में विदेशी हाथ, हंजुल्लाह ने मुजम्मिल को भेजे थे बम वाले 42 वीडियो

लाल किला धमाके में विदेशी हाथ, हंजुल्लाह ने मुजम्मिल को भेजे थे बम वाले 42 वीडियो

संक्षेप:

दिल्ली में लाल किले के पास धमाके को अंजाम देने वाले आतंकियों के विदेशी लिंक सामने आ रहे हैं। तीन कथित विदेशी हैंडलर्स में से एक ने अल-फलाह से गिरफ्तार किए गए डॉक्टर मुजम्मिल अहमद गनई को बम बनाने के 42 वीडियो भेजे थे।

Nov 21, 2025 07:45 am ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में लाल किले के पास धमाके को अंजाम देने वाले 'वॉइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल' के अब स्पष्ट विदेशी लिंक सामने आ रहे हैं। जांच में अब सामने आया है कि तीन कथित विदेशी हैंडलर्स में से एक ने अल-फलाह से गिरफ्तार किए गए डॉक्टर मुजम्मिल अहमद गनई को इनक्रिप्टेड ऐप्स के जरिए बम बनाने के 42 वीडियो भेजे थे। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। गनई वही शख्स है जिसके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया था और वह दिल्ली में धमाका करने वाले उमर नबी का साथी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली केस में अब तक तीन विदेशी हैंडलर्स के नाम सामने आए हैं, जिनकी पहचान हंजुल्लाह, निसार और उकासा के रूप में हुई है। हालांकि, माना जा रहा है कि ये नाम फर्जी भी हो सकते हैं और उनकी असली पहचान कुछ और हो सकती है। रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि हंजुल्लाह ने गनई को बम बनाने का तरीका बताने वाले 40 से ज्यादा वीडियो डॉ. गनई को भेजे थे। गनई ने ही विस्फोटक जुटाए थे और उन्हें अपने ठिकानों पर छिपाकर रखा था। इन्हीं का इस्तेमाल दिल्ली में धमाकों के लिए भी उमर नबी ने किया।

डॉ. गनई को दिल्ली में धमाके से ठीक पहले तब गिरफ्तार किया गया जब उसके ठिकानों से 2500 किलो विस्फोटक सामग्री की बरामदगी हुई जिसमें 350 किलो अमोनियम नाइट्रेड था। यह भी सामने आया है कि 2022 में डॉ. मुजम्मिल शेख गनई, डॉ. मुजफ्फर राथर और डॉ. उमर उन नबी को तुर्की में सीरिया के आतंकी से मिलवाया गया था। पाकिस्तानी हैंडलर्स ने इस मुलाकात में अहम भूमिका निभाई थी।

डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील अहमद राथर, शाहीन सईद और मुफ्ती इरफान अहमद को एक दिन पहले ही अपनी कस्टडी में लेने के बाद अब एनआईए इनके विदेशी लिंक से पर्दा हटाने की कोशिश करेगी। जांच एजेंसियों ने यह भी बताया है कि डॉ. शाहीन जैश ए मोहम्मद के महिला विंग से जुड़ी हुई थी। आतंकी डॉक्टरों के मॉड्यूल ने 10 नवंबर को दिल्ली में धमाका किया था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी जबकि करीब 20 जख्मी हो गए थे। मारे गए लोगों में फिदायीन हमलावर उमर नबी भी शामिल था।

ये भी पढ़ें:लाल किला धमाका: आतंकी शादाब का भी खंगाला जा रहा नेटवर्क, अल-फलाह से ही निकला था
Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।