Hindi Newsएनसीआर Newsred fort blast accused dr umar out of car twice 10 hours before explosion
10 घंटे घूमता रहा, इन दो जगह कार से बाहर भी निकला; धमाके से पहले उमर ने क्या-क्या किया?

10 घंटे घूमता रहा, इन दो जगह कार से बाहर भी निकला; धमाके से पहले उमर ने क्या-क्या किया?

संक्षेप: लालकिला ब्लास्ट से 10 घंटे पहले मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन-नबी कार से कम से कम दो बार बाहर निकला था, जिसमें पहली बार कनॉट प्लेस और दूसरी बार तुर्कमान गेट की मस्जिद के पास दिखा।

Thu, 13 Nov 2025 06:57 AMAnubhav Shakya नई दिल्ली, हिंदुस्तान टाइम्स
share Share
Follow Us on

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुंडई i20 कार में धमाका हुआ। लेकिन उससे ठीक 10 घंटे पहले, शक के घेरे में आए डॉ. उमर उन-नबी कार से कम से कम दो बार बाहर निकला। दोनों बार वो बिना मास्क के दिखा था। पहला मौका कनॉट प्लेस में और दूसरा तुर्कमान गेट के पास। जांचकर्ताओं के मुताबिक, ये दोनों घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए, जो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एनआईए की टीम को उमर के शहर भ्रमण का पूरा रोडमैप दे रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सुबह 8 बजे से शाम 6:52 तक का खतरनाक रूट

उमर ने दिल्ली में एंट्री बदरपुर बॉर्डर से सुबह करीब 8 बजे की। फिर दक्षिण, मध्य, पूर्व और उत्तर दिल्ली होते हुए हुए कार लाल किले के करीब पहुंची और शाम 6:52 पर ब्लास्ट हो गया। रास्ते में 25 से ज्यादा सीसीटीवी पॉइंट्स ने कार की हरकतें रिकॉर्ड कीं। हरियाणा के मेवात में धौज गांव के टोल प्लाजा से शुरू हुआ सफर, फरीदाबाद के एशियन हॉस्पिटल से गुजरा, फिर कालकाजी पेट्रोल पंप और डीएनडी फ्लाईवे पार किया। उमर दिल्ली की गलियों का माहिर लग रहा था, भले ही वो फरीदाबाद में रहता हो।

कनॉट प्लेस में 10 मिनट का ब्रेक

पहली झलक कनॉट प्लेस के ई-ब्लॉक में मिली। यहां उमर कार से उतरा, काले शर्ट-पैंट और ब्राउन चमड़े की सैंडल में। करीब 10 मिनट तक कार के इर्द-गिर्द टहलता रहा। हालांकि जांच अधिकारियों ने इस घटना का समय नहीं बताया। क्या ये रेकी थी या कुछ और?

मस्जिद में नमाज, अकेला और रहस्यमय

दोपहर ढाई बजे दूसरा स्टॉप तुर्कमान गेट की फैज इलाही मस्जिद के पास था। उमर बिना मास्क कार छोड़कर मस्जिद में घुसा, नमाज अदा की और 10-15 मिनट बाद निकल गया। इस दौरान वो अकेला था। अधिकारी कहते हैं, ये साबित करता है कि ब्लास्ट के समय कार में वो अकेला ही था। मस्जिद स्टाफ अब्दुल सलीम ने बताया, 'मंगलवार रात पुलिस आई, सफेद कार और एक शख्स की फुटेज दिखाई। हमने किसी को पहचाना नहीं, लेकिन पूरी मदद की।'

9 से 2 बजे तक कहां गायब था उमर?

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक उमर की कार कैमरों से गायब रही। जांचकर्ता अंदाजा लगाते हैं कि उमर पूर्वी दिल्ली की ओर गया होगा। फिर दोपहर 2 बजे आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन के पास दिखा, कनॉट प्लेस आउटर सर्कल, मिंटो रोड से गुजरा। ढाई बजे दरियागंज मार्केट के पास पुलिस स्टेशन के सामने से निकला। शाम 3:19 पर लाल किले की पार्किंग में घुसा, तीन घंटे रुका और 6:22 पर निकला।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।