रेड बुल को ‘एनर्जी ड्रिंक’ लिखने पर राहत, दिल्ली HC ने FSSAI का आदेश किया रद्द; जानें पूरा मामला

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Red bull energy drink: दिल्ली हाईकोर्ट ने Red Bull को अपने उत्पाद पर “Energy Drink” शब्द इस्तेमाल करने से रोकने वाले FSSAI के आदेश को रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि कार्रवाई से पहले कंपनी को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया था। 

रेड बुल को ‘एनर्जी ड्रिंक’ लिखने पर राहत, दिल्ली HC ने FSSAI का आदेश किया रद्द; जानें पूरा मामला
रेड बुल को ‘एनर्जी ड्रिंक’ लिखने पर राहत, दिल्ली HC ने FSSAI का आदेश किया रद्द; जानें पूरा मामला

Red bull energy drink: दिल्ली हाईकोर्ट ने Red Bull को बड़ी राहत देते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें कंपनी को अपने प्रोडक्ट पर “एनर्जी ड्रिंक” शब्द का इस्तेमाल बंद करने का निर्देश दिया गया था। कोर्ट ने कहा कि FSSAI ने यह आदेश जारी करने से पहले कंपनी को अपना पक्ष रखने का सही मौका नहीं दिया।

रेड बुल को ‘एनर्जी ड्रिंक’ लिखने पर राहत

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस अमित महाजन ने रेड बुल की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि 30 जून 2026 का आदेश कंपनी को बिना जवाब या स्पष्टीकरण का मौका दिए जारी किया गया था। कोर्ट ने इसी आधार पर FSSAI का आदेश रद्द कर दिया। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि रेड बुल को हमेशा के लिए अपने उत्पाद पर “एनर्जी ड्रिंक” लिखने की अनुमति मिल गई है।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि FSSAI उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए मामले में नए सिरे से फैसला ले सकता है। इसके लिए FSSAI को रेड बुल को शो-कॉज नोटिस जारी करना होगा और कंपनी को अपना पक्ष रखने तथा सुनवाई का मौका देना होगा।

रेड बुल पर नाम लिखने वाला क्या है विवाद?

रेड बुल ने 30 जून के FSSAI आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इसके बाद 17 जुलाई को देशभर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को भेजी गई एक अन्य सूचना को भी कंपनी ने चुनौती दी थी। FSSAI ने रेड बुल के कैफीनयुक्त पेय उत्पादों पर “एनर्जी ड्रिंक” शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी।

इस पर रेड बुल कंपनी का कहना था कि वह भारत में 2002 से अपने उत्पादों पर “Energy Drink” शब्द का इस्तेमाल कर रही है। रेड बुल ने यह भी दलील दी कि FSSAI पहले इस तरह के कैफीनयुक्त पेय पदार्थों की केटेगरी में इस शब्द के इस्तेमाल को मान्यता देता रहा है।

रेड बुल उत्पाद से नहीं दिक्कत, फिर समस्या क्या

कंपनी ने मार्च 2024 की FSSAI एडवाइजरी का भी हवाला दिया, जिसमें उसके अनुसार संबंधित फूड केटेगरी के उत्पादों के लिए “एनर्जी ड्रिंक” शब्द के इस्तेमाल की अनुमति थी। सुनवाई के दौरान FSSAI ने कहा कि समस्या Red Bull के उत्पाद से नहीं, बल्कि उसके लेबल पर लिखे “एनर्जी ड्रिंक” शब्द से है।

FSSAI की ओर से यह भी कहा गया कि 30 जून का पत्र ही शो-कॉज नोटिस माना जा सकता है और बाद में कंपनी के साथ बैठक भी हुई थी। हालांकि, कोर्ट ने पूछा कि आखिर किस नोटिस के जरिए कंपनी से यह स्पष्ट करने को कहा गया था कि उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।

कोर्ट ने माना कि बाद की बातचीत पहले से मिले जवाब के अधिकार की कमी को ठीक नहीं कर सकती। इसलिए हाईकोर्ट ने FSSAI का 30 जून का आदेश रद्द कर दिया, लेकिन प्राधिकरण को कानूनी प्रक्रिया पूरी करके दोबारा निर्णय लेने की छूट दी है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsरेड बुल को ‘एनर्जी ड्रिंक’ लिखने पर राहत, दिल्ली HC ने FSSAI का आदेश किया रद्द