काम की बात: दिल्ली में पानी की दिक्कत क्यों, अभी कितनी कमी; समझिए पूरी बात

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली को अधिकतर पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। यमुना और गंगा के अलावा भूजल पर भी कुछ हद तक निर्भरता होती है। इस समय यमुना से कुछ कम पानी दिल्ली को मिल रहा है।

दिल्ली में पानी की दिक्कत क्यों, अभी कितनी कमी; समझिए पूरी बात

भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा की ओर से मुनक कनाल में 55 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद भी बुधवार को कई जगहों पर पानी कम मिला या किसी को टैंकर के भरोसे रहना बड़ा। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि दिल्ली के पास इस समय जरूरत के मुकाबले प्रतिदिन 90-100 मिलियन गैलेन (mgd) पानी की कमी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि जब तक अतिरिक्त पानी यमुना नदी में नहीं छोड़ा जाता है, स्थिति सामान्य होने की संभावना नहीं है।

आमतौर पर दिल्ली को यमुना, गंगा और भूजल से करीब 1,002 mgd पानी मिलता है, जबकि मांग करीब 1250 mgd की होती है। इस अंतर को ट्यूबवेल और टैंकर्स के जरिए पाटने की कोशिश होती है। अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा समय में 904-905 mgd की आपूर्ति ही हो रही है। एक अधिकारी ने कहा, 'दिल्ली सरकार पानी आपूर्ति बढ़ाने के लिए हरियाणा के साथ लगातार संपर्क में है। मुनक नहर से आ रहे पानी में थोड़ी वृद्धि हुई है। 55 क्यूसेक (924 से 980 क्यूसेक) के इजाफे से सिस्टम पर हल्का दबाव ही कम हुआ है। आमतौर पर यमुना नदी से हमें 210 क्यूसेक पानी मिलता है, जोकि पुरी तरह सूख चुका है और हम अब भी 150 क्यूसेक (96-97mgd) की कमी झेल रहे हैं।'

दिल्ली को कहां से मिलता है पानी

दिल्ली पानी आपूर्ति के लिए मुख्यतौर पर अपने पड़ोसियों पर निर्भर है। 61.1 फीसदी (बिना सोधित) पानी हरियाणा से मिलता है, 25.25 फीसदी उत्तर प्रदेश से गंगा से आता है जबकि बाकी भूजल से। दिल्ली को हरियाणा का पानी दो रास्तों से मिलता है, मुख्यरूप से हथिनीकुंड बैराज से से जो यमुना में बहकर आता है और दूसरा मुनक नहर के जरिए। आमतौर पर हरियाणा 1049 क्यूसेक पानी इन दो स्रोतों से छोड़ता है, लेकिन 'ट्रांसमिशन लॉस' की वजह से दिल्ली को हैदरपुर में 924 क्यूसेक ही प्राप्त होता है,

एक अन्य अधिकारी ने कहा, 'मुनक नहर की क्षमता सीमित है और यह नदी के जरिए मिलने वाले 210 क्यूसेक पानी की कमी पूरी नहीं कर सकता है, जिससे वजीराबाद, चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को पानी मिलता है। हम हरियाणा से हथिनीकुंड के जरिए और पानी छोड़ने की अपील कर रहे हैं।'

हरियाणा के अलावा दिल्ली को 470 क्यूसेक (254.08mgd) पानी अपर गंगा कनाल के जरिए यूपी से मिलता है। इसमें से 200 क्यूसेक पानी भागीरथ प्लांट में भेजा जाता है और 270 क्यूसेक सोनिया विहार प्लांट में। रेनी वेल्स और यमुना किनारे लगाए गए ट्यूबवेल्स के जरिए 208 क्यूसेक पानी मिलता है। हरियाणा अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए कानूनी रूप से बाध्य नहीं है, लेकिन मानवीय आधार पर अपील की गई है। एक अन्य अधिकारी ने कहा, 'हथिनीकुंड बैराज का डेटा दिखाता है कि 352 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है लेकिन दिल्ली के अधिकारी दलील देते हैं कि अधिकतर पानी हरियाणा में ही ट्रांसमिशन लॉस हो जाता है। वजीराबाद में 200-225 क्यूसेक पानी सुनिश्चित करने के लिए यदि हरियाणा की तरफ से पर्याप्त पानी छोड़ा जाए तो स्थिति सामान्य हो सकती है।'

दिल्ली में कई जगहों पर भारी संकट

90-100 mgd पानी कमी की वजह से कई इलाकों में नल सूखे रह रहे हैं। कई इलाकों में पानी का प्रेशर कम होता है तो कुछ में कम ही देर के लिए पानी आता है। आपूर्ति नेटवर्क में कम पानी की वजह से कई इलाकों में दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायत भी होती है। मध्य, उत्तरी और पश्चिमी दिल्ली में इस तरह की शिकायतें आईं। पटेल नगर, राजौरी गार्डन, विष्णु गार्डन, मॉडल टाउन, महावीर एन्क्लेव, राज नगर और पालम के कई हिस्सों में भी पानी की कमी रही। द्वारका सेक्टर 12 पॉकेट 2, रोहिणी सेक्टर 25, राजिंदर नगर ब्लॉक 12, पीतमपुरा के कुछ इलाकों, विजय नगर, रूप नगर, कमला नगर आदि में भी दूषित पानी आया।

इनपुट- गार्गी शुक्ला

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।