Hindi Newsएनसीआर Newsravinder indraj singh new minister of delhi bjp government
रविंद्र इंद्रराज सिंह, जिन्हें दिल्ली में मंत्री बना BJP को 2 फायदे की उम्मीद

रविंद्र इंद्रराज सिंह, जिन्हें दिल्ली में मंत्री बना BJP को 2 फायदे की उम्मीद

संक्षेप:

दिल्ली में जीत के 11 दिन बाद भारतीय जनता पार्टी ने कैबिनेट की तस्वीर साफ कर दी। दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया है तो प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा समेत 6 नेताओं को मंत्री बनाया गया है।

Feb 20, 2025 12:52 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में जीत के 12 दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार गठन का काम पूरा कर लिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ उनके मंत्रियों ने पद और गोपनीयत का शपथ ली। प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा समेत 6 नेताओं को मंत्री बनाया गया है। भाजपा ने दलित नेता रविंद्र इंद्रराज को भी कैबिनेट में शामिल किया है। रविंद्र इंद्रराज ने बवाना सीट से जीत हासिल की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

50 साल के रविंद्र इंद्रराज भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। इंद्रराज ने बवाना सीट पर आम आदमी पार्टी के विधायक जय भगवान उपकार को 31 हजार से अधिक वोटों से परास्त किया। पेशे से बिजनेसमैन इंद्रराज दलितों के मुद्दे पर लंबे समय से काम करते रहे हैं। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट हैं। रविंद्र साफ सुथरी छवि के नेता हैं, उनके खिलाफ किसी तरह का कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।

ये भी पढ़ें:रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान, BJP ने कैसे बिहार चुनाव के लिए भी बड़ा दांव लगाया

रविंद्र इंद्रराज के मंत्री बनने से भाजपा को 2 फायदे की उम्मीद

रविंद्र इंद्रराज को मंत्री बनाने से भाजपा को दो फायदे की उम्मीद है। एक तरफ जहां दलितों को साधने की कोशिश की गई है तो दूसरी तरफ दिल्ली देहात के लोगों को भी खुश करने की कोशिश की गई है। इस चुनाव में दिल्ली देहात की सभी 10 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। पार्टी ने प्रवेश वर्मा और रविंद्र इंद्रराज को मंत्री बनाकर दिल्ली देहात को रिटर्न गिफ्ट दिया है। प्रवेश वर्मा ने भले ही नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा हो, लेकिन वह मूल रूप से मुंडका गांव के रहने वाले हैं। ऐसे में भाजपा ने प्रवेश वर्मा और रविंद्र इंद्रराज के रूप में दिल्ली देहात के दो चेहरों को कैबिनेट में जगह दी है।

कैबिनेट की ऐसी है तस्वीर
रेखा गुप्ता- मुख्यमंत्री- शालीमार बाग से विधायक बनीं औरवैश्य समाज से आती हैं।

इन 6 को बनाया गया है मंत्री
1. प्रवेश वर्मा- नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को हराया। जाटबिरादरी से हैं।
2. मनजिंदर सिंह सिरसा- राजौरी गार्डन से जीते। सिरसा सिखों के बीच बड़ा नाम हैं।
3. कपिल मिश्रा- करावल नगर से जीते। हिंदुवादी एजेंडे पर लोकप्रियता हासिल की है।
4. रविंद्र इंद्रराज सिंह- बवाना सीट से जीते और दलितनेता हैं।
5. आशीष सूद- जनकपुरी सीट से जीत हासिल की है। पंजाबी मूल के हैं। भाजपा में लंबा अनुभव।
6. पंकज कुमार सिंह- पंकज कुमार सिंह ने विकासपुरी से जीत हासिल की है। मूल रूप से बिहार के हैं।

ये भी पढ़ें:रेखा गुप्ता में एक बात देखी...; दिल्ली की नई CM की कांग्रेस नेता ने की तारीफ
Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।