आशुतोष रांका पर जहां हुआ हमला, वहां से आई एक खुशखबरी

लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share

कॉकरोच जनता पार्टी के सह संयोजक आशुतोष रांका पर जयपुर के पास जिस स्कूल की वजह से हमला हुआ था उसका निर्माण अब अगले महीने शुरू होने जा रहा है। हालांकि, इसके लिए फंड पहले ही मिल 

ashutosh ranka
आशुतोष रांका पर शुक्रवार को हुआ था हमला।

राजस्थान के जिस स्कूल को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनकी टीम को पीटा गया, वहां से एक खुशखबरी आई है। सूचना है कि 1 सितंबर से रामपुरा में स्कूल के नए भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा। सीजेपी ने इसके लिए खुद को श्रेय दिया है। हालांकि, स्कूल निर्माण के लिए फंड पहले ही पास हो चुका था।

जयपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर बगरू विधानसभा के रामपुरा-कंवरपुरा में शुक्रवार सुबह उस समय बड़ा बवाल हुआ जब सीजेपी की टीम गांव के स्कूल की वीडियो रिकॉर्डिंग करने पहुंची थी। 'स्कूल ठीक करो' अभियान चला रही सीजेपी की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा था। बाद में जब खुद रांका कुछ और सदस्यों के साथ पहुंचे तो उग्र भीड़ ने हमला कर दिया।

रांका और उनके साथियों संग ना सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि गाड़ियों पर पथराव किया गया। कुछ सदस्यों को लोगों ने गिराकर मारा तो कुछ को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे। रांका ने आरोप लगाया कि 'भाजपा के गुंडों' ने यह हमला किया था। बाद में रांका ने कहा कि यदि 48 घंटे में सभी हमलावरों को नहीं पकड़ा गया और स्कूल का निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो सीजेपी आंदोलन शुरू करेगी। खुद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी राजस्थान में आंदोलन की बात कही थी।

स्कूल का शुरू होगा निर्माण, सीजेपी ने बताई अपनी जीत

आशुतोष रांका ने शनिवार रात एक प्रेस रिलीज साझा करते हुए बताया कि दावा किया रामपुरा में उनकी जीत हो गई है और स्कूल निर्माण शुरू होने जा रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि जब तक हमला करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक पीछे नहीं हटेंगे। रांका ने एक्स पर लिखा, 'कॉकरोच जनता पार्टी की बड़ी जीत। भैंसों के तबेले में चल रहे रामपुरा के स्कूल का होगा नवनिर्माण। भजनलाल जी को सिर्फ यह कहना चाहूँगा कि यह काम आप पहले भी कर सकते थे। कल जो हिंसा करायी गई, उसकी ज़रूरत नहीं थी। लेकिन जब तक कल हिंसा फैलाने वालो को गिरफ़्तार नहीं किया जाता, तब तक हम पीछे हटने वाले नहीं है। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक राजस्थान के सभी सरकारी स्कूल ठीक नहीं हो जाते।'

पैसा हो चुका पास, एक सितंबर से निर्माण

रांका ने जो प्रेस रिलीज साझा की है उसमें कहा गया है कि जयपुर जिले के सांगानेर ब्लॉक स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण कार्य एक सितंबर 2026 से शुरू होगा। 1985 में बना स्कूल का पुराना भवन सितंबर 2025 में जर्जर घोषित किया गया था। नए भवन के लिए सरकार ने डीएमएफटी से 12 लाख रुपये की धनराशि 13 अगस्त को स्वीकृति दी गई थी। इसके अलावा विधायक कोष से भी 6 लाख रुपए दिए गए हैं। अब नए भवन का निर्माण एक सितंबर से शुरू होगा।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsआशुतोष रांका पर जहां हुआ हमला, वहां से आई एक खुशखबरी