Hindi Newsएनसीआर Newsrakesh tikait and 35 others charged by special court in ghaziabad
गाजियाबाद की विशेष अदालत में राकेश टिकैत समेत 36 पर आरोप तय, क्या है मामला?

गाजियाबाद की विशेष अदालत में राकेश टिकैत समेत 36 पर आरोप तय, क्या है मामला?

संक्षेप:

किसान नेता राकेश टिकैत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गाजियाबाद की एक विशेष अदालत ने 11 साल पुराने एक मामले में राकेश टिकैत समेत 36 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। क्या है पूरा मामला? इस रिपोर्ट में जानें…

Dec 16, 2025 09:02 pm ISTKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

किसान नेता राकेश टिकैत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गाजियाबाद की एक विशेष अदालत ने 11 साल पुराने एक मामले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, विधायक और पूर्व विधायकों समेत 36 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अदालत ने मामले में विधिवत मुकदमे की कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिए हैं। माना जा रहा है कि अब राकेश टिकैत समेत अन्य के खिलाफ इस मामले की नियमित सुनवाई होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंगलवार को विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए निशांत मान की अदालत में सभी आरोपी पेश हुए। इनमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, पूर्व मंत्री दलवीर सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद के साथ ही रालोद से जुड़े अमरजीत सिंह, अजय पाल सहित अन्य शामिल रहे। यह मामला वर्ष 2014 का है।

आरोप है कि किसानों, राष्ट्रीय लोकदल और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की दिल्ली स्थित कोठी खाली कराए जाने के विरोध में मुरादनगर गंगनहर पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।

इसके बाद मुरादनगर थाने में 36 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। करीब एक दशक से अधिक समय से विचाराधीन इस मामले में अब गाजियाबाद जिले की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आरोप तय कर दिए हैं। न्यायालय ने साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए दो जनवरी की तारीख नियत की है। अब मामले में नियमित रूप से सुनवाई की जाएगी।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।