'मैं कवि थोड़ी हूं जो राज्यसभा सीट के लिए चाटुकारिता करूंगा', अवध ओझा के निशाने पर कौन

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमा चुके अवध ओझा एक बार फिर से चर्चा में हैं। अवध ओझा ने कवि कुमार विश्वास पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें भी राज्यसभा चाहिए, लेकिन वो इसके लिए चाटुकारिता नहीं कर सकते हैं।

'मैं कवि थोड़ी हूं जो राज्यसभा सीट के लिए चाटुकारिता करूंगा', अवध ओझा के निशाने पर कौन

साल 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने अवध ओझा को टिकट दिया। इन चुनावों में पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ने वाले अवध ओझा की हार। हार के कुछ दिनों बाद ही ओझा ने राजनीति से सन्यास लेने की बात कही। लेकिन सन्यास के बाद भी अवध ओझा की राजनीतिक महत्वाकांक्षा खत्म नहीं हुई है। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अवध ओझा ने कहा कि राज्यसभा की सीट उन्हें भी चाहिए, लेकिन वो चाटुकारिता नहीं कर सकते हैं।

'मैं कवि नहीं जो चाटुकारिता करूं'

अवध ओझा ने पॉडकास्ट में हल्के मूड में बात करते हुए तंज कसते हुए कहा कि उन्हें राज्यसभा की सीट चाहिए, लेकिन वो इसके लिए चाटुकारिता नहीं कर सकते हैं। अवध ओझा का तंज दरअसल आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास की तरफ था। पॉडकास्ट में बात करते हुए अवध ओझा ने कहा कि उन्होंने सक्रिय राजनीति ना करने का फैसला किया है, लेकिन अगर राज्यसभा सीट दी जाएगी तो वो ले लेंगे। ओझा ने कहा कि वो राज्यसभा सीट तो चाहते हैं, लेकिन इसके लिए चाटुकारिता नहीं करेंगे।

बता दें कि कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। आम आदमी पार्टी की स्थापना के बाद जब पहली बार पार्टी ने चुनाव लड़ा तो दिल्ली में सरकार बनाई। हालांकि, कुछ सालों के बाद कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और अरविंद केजरीवाल के साथ अपने कई साथियों पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े विरोधियों में से एक हो गए। इसके बाद कुमार विश्वास पर आरोप लगने लगा कि वो राज्यसभा जाना चाहते थे और आम आदमी पार्टी ने उन्हें नहीं भेजा तो पार्टी छोड़ दिए।

कौन हैं कुमार विश्वास

कुमार विश्वास मशहूर कवि और कथावाचक हैं। अपनी कविताओं से युवाओं के दिल में जगह बनाने वाले कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के स्थापना के दिनों से जुड़े रहे। हालांकि, कुछ सालों बाद पार्टी से उनका मोहभंग हो गया और उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अब कुमार विश्वास राजनीति छोड़कर कथावाचन करते हुए दिखाई देते हैं।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।