राजीव गांधी फाउंडेशन को RTI के दायरे में लाने की मांग खारिज; दिल्ली HC का बड़ा फैसला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिल्ली हाई कोर्ट ने राजीव गांधी फाउंडेशन को सार्वजनिक प्राधिकरण घोषित करने वाली याचिका खारिज कर दी। याचिका में सरकारी फंडिंग और सार्वजनिक कार्यों का हवाला देकर संस्था से जानकारी मांगी गई थी।

Delhi High Court
राजीव गांधी फाउंडेशन को RTI के दायरे में लाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी गई है।

हेमलता कौशिक, नई दिल्ली

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को राजीव गांधी फाउंडेशन को सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत सार्वजनिक प्राधिकरण घोषित करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। जस्टिस स्वर्ण कांता की पीठ ने साल 2011 की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि याचिकाकर्ता कई तारीखों पर पेश नहीं हुआ। आरटीआई कानून के तहत हर सार्वजनिक प्राधिकरण को अपने सभी रिकॉर्ड रखने होते हैं। अपने फैसलों को सही ठहराना और समझाना होता है।

CIC के आदेश को दी गई थी चुनौती

यदि किसी संस्था को सार्वजनिक प्राधिकरण घोषित किया जाता है तो वह कानूनन पारदर्शिता एवं जानकारी देने की बाध्यताओं के दायरे में आ जाती है। यह याचिका दिल्ली के वकील षणमुगा पात्रो ने दायर की थी। उन्होंने मुख्य सूचना आयोग (सीआईसी) के 15 अक्टूबर, 2010 के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उनकी याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी गई थी कि फाउंडेशन सार्वजनिक प्राधिकरण नहीं है।

मांगा था सालाना ऑडिटेड रिकॉर्ड

दिल्ली हाई कोर्ट ने पहले राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) से अपने सालाना ऑडिटेड अकाउंट्स रिकॉर्ड पर रखने को कहा था ताकि यह तय किया जा सके कि संस्था आरटीआई कानून के दायरे में आती है या नहीं। पीठ ने वंचित वर्गों के कल्याण के लिए काम करने वाली संस्था आरजीएफ को निर्देश दिया था कि वह अपनी शुरुआत से लेकर 2010-2011 तक के ऑडिटेड अकाउंट्स साल-दर-साल जमा करे।

याचिका में क्या दलील?

याचिकाकर्ता के अनुसार, फाउंडेशन को सरकार से फंड मिल रहा है। वह बड़े पैमाने पर सार्वजनिक गतिविधियों में शामिल है। ऐसी गतिविधियों के कारण उसने सार्वजनिक प्राधिकरण का स्वरूप ले लिया है। पात्रों ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत एक आवेदन दायर करके आरजीएफ के संविधान की कॉपी, फाउंडेशन के अपडेटेड उप-नियमों, नियमों व कानूनों की प्रति व उसके संगठनात्मक ढांचे को दिखाने वाले दस्तावेजों की कॉपी मांगी थी।

आरजीएफ की क्या दलीलें?

साल 2009 में आरजीएफ ने पात्रों को जानकारी देने से इनकार कर दिया था, यह कहते हुए कि फाउंडेशन सार्वजनिक प्राधकिरण नहीं है। आरजीएफ के वकील ने दावा किया कि फाउंडेशन किसी अधिसूचना या सरकारी आदेश से नहीं बनाया गया था। इसलिए यह सार्वजनिक प्राधिकरण नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि फाउंडेशन को सरकार से केवल चार प्रतिशत फंडिंग मिली है, जो आरजीएफ के कुल बजट की तुलना में बहुत कम है। इसलिए यह आरटीआई कानून की धारा 2(एच) के दायरे में नहीं आता है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर