Hindi Newsएनसीआर Newsrajesh gupta has a birthday cake connection on aap delhi defeat
केजरीवाल मुझे केक नहीं खिला पाए तो दिल्ली हार गए; AAP नेता ने खोजा गजब कनेक्शन

केजरीवाल मुझे केक नहीं खिला पाए तो दिल्ली हार गए; AAP नेता ने खोजा गजब कनेक्शन

संक्षेप:

पार्टी के पूर्व विधायक ने मजाकिया लहजे में इसका संयोग अपने बर्थडे पर केजरीवाल के केक ना काट पाने से जोड़ा है। साथ ही इस बार अपने राष्ट्रीय संयोजक के हाथ केक खाकर उन्होंने गुजरात, पंजाब, गोवा, बिहार और कर्नाटक में जीत का भरोसा जाहिर किया।

Nov 03, 2025 04:52 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार क्यों हुई? अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने पराजय के बाद कई कारण तलाशे होंगे। चुनावी जानकारों ने भी कई वजहें तलाशने की कोशिश की। लेकिन सबसे रोचक वजह अब आम आदमी पार्टी के एक नेता ने बताई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पार्टी के पूर्व विधायक ने मजाकिया लहजे में इसका संयोग अपने बर्थडे पर केजरीवाल के केक ना काट पाने से जोड़ा है। साथ ही इस बार अपने राष्ट्रीय संयोजक के हाथ केक खाकर उन्होंने गुजरात, पंजाब, गोवा, बिहार और कर्नाटक में जीत का भरोसा जाहिर किया।

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता ने रविवार को अपने जन्मदिन का केक अरविंद केजरीवाल से कटवाकर इसकी तस्वीरें एक्स पर शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने बेहद रोचक बात लिखी और कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ही हर बार उनके लिए केक काटते हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता और कर्नाटक के प्रभारी गुप्ता ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 2024 में ऐसा नहीं हुआ तो उनकी पार्टी दिल्ली में चुनाव हार गई थी।

राजेश गुप्ता ने केजरीवाल के हाथ केक खाते हुए तस्वीरों के साथ एक्स पर लिखा, 'जब से आम आदमी पार्टी का उदय हुआ है तभी से लगातार मेरे जन्मदिन का केक बड़े भाई और हमारे नेता अरविंद केजरीवाल जी काट रहे हैं। पिछले साल दुर्भाग्यवश सर केक नहीं खिला पाए और हम चुनाव हार गए तो इस बार फिर नेता जी के हाथ से केक खा कर गुजरात, पंजाब, गोवा, बिहार और कर्नाटक समेत सभी राज्यो में जीत पक्की कर ली।' तस्वीरों में राजेश गुप्ता परिवार के सदस्यों और अरविंद केजरीवाल के साथ केक काटते और खाते दिख रहे हैं।

जब जितना रोचक कैप्शन राजेश गुप्ता ने दिया उतने ही दिलचस्प रिएक्शन एक्स यूजर्स ने भी दिए। एक यूजर ने लिखा, 'कृपा यहीं अटकी हुई थी यानी अब आगे से बिल्कुल मत भूलना।' इसके अलावा कई यूजर्स ने राजेश गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।