Hindi Newsएनसीआर Newsrailways announced run 89 special trains amid Indigo crisis which will make 100 trips
इंडिगो संकट के बीच रेलवे ने दी ‘बड़ी राहत’ 89 विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा; 100 फेरे लगेंगे

इंडिगो संकट के बीच रेलवे ने दी ‘बड़ी राहत’ 89 विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा; 100 फेरे लगेंगे

संक्षेप:

इंडिगो एयरलाइंस की लगातार उड़ानें रद्द होने और कई प्रमुख रूटों पर यात्रियों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने अगले तीन दिनों में 89 विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इनके तहत 100 से अधिक फेरे विभिन्न रेलवे जोन में संचालित होंगे।  

Dec 08, 2025 10:45 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंडिगो एयरलाइंस की लगातार उड़ानें रद्द होने और कई प्रमुख रूटों पर यात्रियों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने अगले तीन दिनों में 89 विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इनके तहत 100 से अधिक फेरे विभिन्न रेलवे जोन में संचालित होंगे। इसका उद्देश्य भीड़भाड़ के समय यात्रियों को सुगम यात्रा और पर्याप्त कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पब्लिसिटी रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि विशेष ट्रेन का संचालन और ट्रेन फेरों का फैसला हालात के आधार बढ़ाया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरक्त कोच जोड़ने का फैसला लिया है। रेलवे ने कहा कि कई ट्रेन में हजारों की संख्या में अतिरक्ति सीटें उपलब्ध होंगी।

दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ी

विमान सेवा प्रभावित होने के चलते यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में रेलवे उनके लिए सहारा बनी है। रविवार को रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। विमान सेवा बाधित होने के बाद रेलवे ने स्पेशल ट्रेन और कई ट्रेनों में डिब्बे जोड़े हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दूर स्थानों पर जाने वाली ट्रेन के यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया है। हवाई यात्रा में जहां विलंब हो रहा है, वहां के लिए स्पेशल ट्रेन संचालित की जा रही है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की मदद की जा रही है। उन्हें ट्रेन की बोगियों तक छोड़ा जा रहा है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।