Hindi Newsएनसीआर NewsRailway will run maximum special trains in Bihar on 6 routes Patna Gaya Darbhanga Bhagalpur Samastipur during festivals
रेलवे यात्रियों के लिए गुड न्यूज, त्योहारों में बिहार के इन 6 रूटों पर दौड़ेंगी सबसे ज्यादा विशेष ट्रेन

रेलवे यात्रियों के लिए गुड न्यूज, त्योहारों में बिहार के इन 6 रूटों पर दौड़ेंगी सबसे ज्यादा विशेष ट्रेन

संक्षेप:

रेलवे ने त्योहारों पर घर जाने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वे रूट चिह्नित किए हैं, जहां सबसे ज्यादा टिकट की मांग रहती है। इसमें बिहार के छह रूट सामने आए हैं। इस पर सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। 

Oct 15, 2025 05:23 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। अमित झा
share Share
Follow Us on

त्योहारों पर घर जाने वालों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वे रूट चिह्नित किए हैं, जहां सबसे ज्यादा टिकट की मांग रहती है। इसमें बिहार के छह रूट सामने आए हैं। इस पर सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दीपावली एवं छठ के समय सबसे ज्यादा टिकट की मांग बिहार के गाड़ियों में रहती है। प्रत्येक वर्ष बिहार के लिए ही सबसे ज्यादा विशेष रेलगाड़ी चलाई जाती हैं। वर्ष 2024 के मुकाबले इस बार त्योहारों के समय चलने वाली विशेष रेलगाड़ियों की संख्या को दोगुना किया गया है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि बीते वर्ष जहां दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों एवं पटना के बीच 280 फेरे लगाए गए थे तो वहीं इस वर्ष इस रूट पर अभी तक 596 फेरे लगाने की घोषणा हो चुकी है। बीते वर्ष दिल्ली से पटना के बीच एक वंदेभारत एक्सप्रेस चलाई गई थी। इस वर्ष दो वंदेभारत एक्सप्रेस चलाई जा रही है, जो लगभग एक महीने में 65 फेरे लगाएगी।

चुनाव का भी असर

रेलवे सूत्रों ने बताया कि इस वर्ष दीपावली एवं छठ के कुछ ही दिनों बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग मतदान करने के लिए अपने गांव जा सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इस वर्ष अतिरिक्त रेलगाड़ियां दिल्ली से बिहार के विभिन्न हिस्सों के लिए चलाई जा रही हैं। यह विशेष गाड़ियां आगामी 30 नवंबर तक इन रूटों पर परिचालित होंगी।

अन्य रूट का भी रखा जा रहा ध्यान

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अन्य रूट पर भी विशेष गाड़ियां चलाई जा रही हैं। दिल्ली से सहरसा, जयनगर, प्रयागराज, वाराणसी, छपरा आदि रूट पर भी उचित संख्या में विशेष रेलगाड़ियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

ये स्टेशन चिह्नित किए

● रेलवे ने पटना, गया, दरभंगा,भागलपुर, समस्तीपुर और धनबाद रूट को किया चिन्हित

● रेलवे बिहार के अन्य इलाकों का भी रख रहा ख्याल

● चुनाव के कारण 30 नवंबर तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।