राघव चड्ढा ने कहा- AAP से मैं सही समय पर निकल गया, वजह भी बताई

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आम आदमी पार्टी को छोड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भगवंत मान पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ कि वह सही समय पर इस पार्टी से अलग हो गए जिस पर बेअदबी का आरोप लगा है।

Rajya Sabha MP Raghav Chadha

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के कथित बेअदबी वीडियो को लेकर जोरदार हमला किया है। राघव चड्ढा ने कहा कि असली वीडियो को छिपाने के लिए फर्जी बनावाया गया और इसकी वजह से जिन लोगों के मन में भी शंका थी कि बेअदबी वीडियो सही है या फर्जी, वह दूर हो गई है। चड्ढा ने कहा कि सही समय पर वह आम आदमी पार्टी से अलग हो गए। भगवंत मान को गुरु दोखी कहते हुए राज्यसभा सांसद ने सिख विधायकों से उनका स्टैंड पूछा। उन्होंने पूछा कि वे सिख पंथ के साथ हैं या गुरु दोखी भगवंत मान के साथ?

भगवंत मान को श्री अकाल तख्त से गुरु दोखी करार दिए जाने को लेकर मचे हंगामे के बीच उस वक्त नया विवाद खड़ा हो गया जब गुरुग्राम पुलिस ने दो लैब मालिकों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि पंजाब पुलिस के दो अफसरों ने रिश्वत देकर उनसे फर्जी रिपोर्ट तैयार कराई जिसमें कहा गया कि कथित बेअदबी वीडियो फर्जी था। अब राघव चड्ढा ने इसको लेकर भगवंत मान की घेराबंदी करते हुए कहा, 'गुरु दोखी भगवंत मान के असली बेअदबी वीडियो है उसके सच को छिपाने के लिए फर्जी रिपोर्ट बनवाने का पाप भगवंत मान और पंजाब सरकार ने किया उसका भांडा फूट चुका है। वो कुछ लोग जिनके मन में थोड़ी सी शंका थी कि यह वीडियो असली है या फेक उनके मन से भी तमाम शक दूर हो गए। भगवंत मान को असली वीडियो छिपाने के लिए फर्जी रिपोर्ट बनवानी पड़ी। यदि वीडियो असली नहीं होता तो उन्हों फर्जी वीडियो बनवाने की जरूरत नहीं है।'

राघव चड्ढा ने पूछे कई सवाल

राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने श्री अकाल तख्त साहब को चैलेंज किया। नाना प्रकार की बातें कहीं। सोशल मीडिया ट्रोल्स लगाए। उन्होंने कहा, 'पूरी सिख संगत आहत है, गुस्से में है और पूछती है आम आदमी पार्टी के तमाम सिख विधायकों से कि क्या आप सिख पंथ के साथ हो, श्री अकाल तख्त साहब को मानते हो, या गुरु दोखी-पंथ विरोधी भगवंत मान के साथ हो? जांच इस बात की भी होनी चाहिए कि फर्जी रिपोर्ट बनवाने मे कौन कौन से लोग शामिल हैं, पैसा किसने दिया। क्या सरकारी फंड का गलत इस्तेमाल हुआ, मनी लॉन्ड्रिंग हुई? मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि सिख संगत दो चीजें मांग रही है, पहली कि पंथ विरोध करार दिए जा चुके भगवंत मान पंजाब सीएम के पद से तुरंत इस्तीफा दें और दूसरी बात कि जो नया बेअदबी कानून आया है उसमें पहली एफआईआर भगवंत मान के खिलाफ हो।'

सही समय पर निकल गया: राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी के छह और राज्यसभा सांसदों के साथ ही में बगावत करके भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा ने कहा कि अच्छा हुआ वह सही समय पर अलग हो गए। चड्ढा ने कहा, 'मेरे ऊपर परमात्मा का बड़ा विशेष आशीर्वाद है कि समय रहते, सही समय पर मैं इस पंथ विरोधी आम आदमी पार्टी से दूर कर दिया।' उन्होंने इशारों में सिख विधायकों से अलग होने की अपील करते हुए कहा, 'आज मैं उस हर नानक नाम लेबा शख्स से कहता हूं कि आप में से यदि कोई आम आदमी पार्टी या भगवंत मान के साथ हैं तो आपको यह फैसला लेना पड़ेगा कि आज आप पंथ विरोध घोषित मान के साथ हैं या खालसा पंथ के साथ?'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsराघव चड्ढा ने कहा- AAP से मैं सही समय पर निकल गया