आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं राघव चड्ढा? जानिए हर डिटेल

Apr 04, 2026 07:12 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी राजनीति के साथ-साथ उनकी संपत्ति भी है। राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद जहां एक ओर बयानबाजी और आरोपी प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है तो वहीं दूसरी ओर उनकी संपत्ति को लेकर भी चर्चा तेज है।

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी राजनीति के साथ-साथ उनकी संपत्ति भी है। राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद जहां एक ओर बयानबाजी और आरोपी प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है तो वहीं दूसरी ओर उनकी संपत्ति को लेकर भी चर्चा तेज है। चड्ढा का आरोप है कि उन्हें जनता के मुद्दे उठाने से रोका जा रहा है, जबकि पार्टी का कहना है कि वे असर मुद्दों भटक गए थे। इस घटनाक्रम के बीच उनके घोषित हलफनामों और वर्तमान अनुमानित संपत्ति के बीच का बड़ा अंतर चर्चा का विषय बना हुआ है।

राघव चड्ढा की संपत्ति में पिछले कुछ सालों में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखी गई है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे में उन्होंने अपनी चल संपत्ति महज 16 लाख रुपए और सालाना इनकम 2.19 लाख रुपए बताई थी। वहीं साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव तक यह बढ़कर लगभग 19.97 लाख रुपए हुई।

2022 में कुल कितनी आय?

2022 में राज्यसभा सांसद बनते समय उन्होंने करीब 37 लाख रुपए की चल संपत्ति घोषित की थी, जिसमें एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार, 30 हजार रुपए कैश और 6 लाख रुपए के शेयर शामिल थे। इन सभी आधिकारिक दस्तावेजों में उन्होंने अपने नाम पर किसी भी अचल संपत्ति (घर या जमीन) का जिक्र नहीं किया था।

बता दें, कभी आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले और देश के सबसे युवा सांसदों में से एक राघव चड्ढा ने पार्टी के कामकाज में खासकर पंजाब और दिल्ली में आप के कार्यकाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर 1988 को नई दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा मॉडर्न स्कूल से हुई, जिसके बाद उन्होंने 2009 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की डिग्री हासिल की। साल 2011 में उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा पास की और डेलॉयट और ग्रांट थॉर्नट जैसी कंपनियों से करियर की शुरुआत की।

कैसे शुरू हुआ राजनीतिक सफर

राघव चड्ढा की राजनीतिक यात्रा 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन के दौरान शुरू हुई, जहां वे अरविंद केजरीवाल से जुड़े। 2012 में आम आदमी पार्टी के गठन के समय से ही वे पार्टी का सक्रिय हिस्सा रहे। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत के बाद, 26 साल की उम्र में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अप्रैल 2018 में गृह मंत्रालय ने दिल्ली के मंत्रियों के सलाहकारों की नियुक्ति रद्द कर दी थी, जिनमें राघव चड्ढा का नाम भी शामिल था।

उन्होंने 2019 में दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वह हार गए। इसके एक साल बाद 2020 में उन्होंने राजेंद्र नगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद पार्टी ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए उन्हें सह-प्रभारी नियुक्त किया, जहां 'आप' ने 117 में से 92 सीटें जीतकर जीत दर्ज की। विधायक के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही, मार्च 2022 में वे पंजाब से राज्यसभा सांसद के रूप में चुने गए।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।