राघव चड्ढा को पाला बदलने से ऐसा नुकसान! 24 लाख लोगों ने छोड़ दिया साथ
राघव चड्ढा ने 24 अप्रैल को जिस दिन भाजपा जॉइन की थी, इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 14.6 मिलियन थी। जो अब घटकर 12.2 मिलियन हो गई है। यानी कुछ ही दिनों में 24 लाख लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है।

Raghav Chadha News: राघव चड्ढा ने बीते दिनों आम आदमी पार्टी में तब भूचाल ला दिया था, जब वे 6 अन्य सांसदों के साथ मिलकर भाजपा में शामिल हो गए थे। सभी सांसदों के राज्यसभा में भाजपा पार्टी से विलय की मंजूरी भी मिल गई है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी इन नेताओं की सांसदी छीनने का प्रयास कर रही है। पाला बदलने से राघव चड्ढा को कितना फायदा हुआ या होगा... यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें तगड़ा नुकसान हुआ है। इंस्टाग्राम पर अब तक 24 लाख लोगों ने उनका साथ छोड़ दिया है। बीते शुक्रवार 24 अप्रैल को राघव चड्ढा के इंस्टा पर 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे। वहीं, अब घटकर 12.2 मिलियन हो गए हैं। यानी 24 लाख लोगों ने उनका साथ छोड़ दिया है।
वहीं, आम आदमी पार्टी छोड़ने के फैसले पर उठ रहे सवालों के बीच राघव चड्ढा ने अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर का माहौल काफी बिगड़ चुका था और नेताओं को ठीक से काम करने का मौका नहीं मिल रहा था।
इंस्टाग्राम पर वीडियो मैसेज
राघव चड्ढा, जो छह अन्य सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं, ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में बताया कि पिछले तीन दिनों में उन्हें ढेरों संदेश मिले। कुछ लोगों ने उनके फैसले का स्वागत किया, जबकि कई लोग यह जानना चाहते थे कि उन्होंने पार्टी क्यों छोड़ी।
सातों सांसद गलत नहीं हो सकते- राघव चड्ढा
चड्ढा ने साफ कहा कि “एक-दो लोग गलत हो सकते हैं, लेकिन सभी सात नहीं”, और इशारा किया कि उनका यह फैसला किसी एक व्यक्ति की वजह से नहीं, बल्कि पार्टी के माहौल से जुड़ी बड़ी वजहों के कारण लिया गया है।
गौरतलब है कि राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने 24 अप्रैल को घोषणा की कि वे पार्टी के चार अन्य सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले अन्य सदस्य हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, स्वाति मालीवाल और विक्रमजीत साहनी हैं।
बीते शुक्रवार को सातों सांसदों ने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर उन्हें भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी का सदस्य माने जाने का अनुरोध किया था और सूत्रों के अनुसार, उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है।
राघव चड्ढा के आरोपों पर आप
दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा के "खराब कार्यस्थल" वाले उदाहरण पर पलटवार करते हुए कहा कि जब कोई कर्मचारी कंपनी छोड़ने का फैसला करता है, तब भी वह संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने के बजाय नोटिस अवधि पूरी करता है।
उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किये गए एक वीडियो में कहा, "किसी कंपनी को बदलने में विचारधारा का कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन अगर कोई किसी राजनीतिक दल की विचारधारा से सहमत है, तभी वह उसमें शामिल होता है।"
भारद्वाज ने आगे कहा कि किसी कंपनी में भी, जो कर्मचारी नौकरी छोड़ने का फैसला करता है, वह पेशेवर नैतिकता का पालन करता है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन


